खबरेंदेवरिया

BREAKING : जुम्मे की नमाज को लेकर देवरिया प्रशासन सतर्क, जनपद को 5 जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया

-जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित

-सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर होगी कार्रवाई: डीएम

-आपसी प्रेम व सद्भाव बनाये रखें जनपदवासी: डीएम

-जनपद को 5 जोन व 20 सेक्टर में बांटा गया

-संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती

-साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर होगी कार्रवाई: एसपी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) की उपस्थिति में गुरुवार को कोतवाली थाना में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में आपसी सौहार्द एवं समरसतापूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

सोशल मीडिया पर नजर

जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई शरारती तत्व घृणित व कुत्सित विचार को बढ़ावा देते हैं। ऐसे लोगों पर लगाम कसने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। यदि कोई भी शख़्स धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने विश्वास जताया कि जनपद अपने शांतिपूर्ण इतिहास को कायम रखेगा और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ मिल जुलकर रहने और नियमों का पालन करने की अपील की।

कड़ी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। जो भी अराजक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद को 5 जोन व 20 सेक्टर में बांटा गया है। जनपद में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल गश्त कर रही है।

भरोसा दिलाया

बैठक में उपस्थित सभी धर्म गुरुओं ने एक स्वर में आपसी प्रेम व सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन को हर संभव सहयोग देने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह सहित विभिन्न अधिकारी एवं धर्म गुरु मौजूद थे।

Related posts

सीडीओ ने हेल्थ सेंटर पकड़ी लाला और पुरैना का किया निरीक्षण : दोनों सीएचओ पर हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

अखिलेश यादव ने यूपी में एसआईआर की डेडलाइन बढ़ाने की मांग की: इन जिलों में विसंगतियों को गिनाया, आरोपी बीएलओ पर एक्शन…

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया भाजपा ने मनाया लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन : पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लंबी उम्र की प्रार्थना की

Abhishek Kumar Rai

पहल : मानवाधिकार सहायता संघ करेगा पीड़ितों की मदद, अध्यक्ष ने उठाई बड़ी जिम्मेदारी, सलेमपुर में बैठक कर बनी योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष बने रामाशीष राय, पढ़ें उनका सफरनामा

Sunil Kumar Rai

कुछ हटके : रेल कर्मचारी राजेश पांडेय जेंडर बदल कर बने सोनिया, भारतीय रेलवे में ऐसा पहला मामला, पढ़ें खबर

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!