खबरेंदेवरिया

Lok Adalat : देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 47 हजार से ज्यादा वाद, जनपद न्यायाधीश ने दिया धन्यवाद

Deoria News : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जय प्रकाश यादव के आदेशानुसार शनिवार की सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

दीप जलाकर किया शुभारंभ

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, राष्ट्रीय लोक अदालत नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त धर दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव इशरत परवीन फारुकी सहित अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया।

47 हजार मामले निपटे   

लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश के कुशल निर्देशन में जिले के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारियों एवं अन्य विभागों ने कुल मिलाकर 47058 मामलों का निस्तारण किया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मुआवजा 18,53,84,190 (अठारह करोड़  तिरपन लाख चौरासी हजार एक सौ नब्बे) रुपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया।

सभी का धन्यवाद दिया

इस लोक अदालत में मुख्य रूप से न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। उन्होंने इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

BBC पर इनकम टैक्स की छापेमारी : विपक्ष ने बताया अघोषित आपातकाल, पढ़ें पूरा मामला

Pushpanjali Srivastava

देवरिया : पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले तैयारियां तेज, प्रशासन और पदाधिकारियों ने की समीक्षा

Abhishek Kumar Rai

डीएम जेपी सिंह ने पहाड़पुर गांव का किया दौरा : स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाली पर जताई नाराजगी, मांगी रिपोर्ट

Rajeev Singh

फसलों के बचाव के लिए एडवाइजरी जारी : इन उपायों से रोगों को दूर रखें किसान, जानें बीमारी के लक्षण

Satyendra Kr Vishwakarma

अच्छी खबर : देवरिया और कुशीनगर में लाखों रुपये से बनेंगे 12 प्रवेश द्वार, योगी सरकार ने बनाई ये योजना

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का लिया जायजा : तय की डेडलाइन, इन 14 प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!