खबरेंदेवरिया

जल जीवन मिशन योजना का हाल : डेढ़ साल पहले तैयार हुआ टैंक, बिछी पाइपलाइन लेकिन गांवों में अब तक नहीं पहुंचा पानी, सीडीओ ने ठेकेदार पर लिया एक्शन

-सीडीओ ने जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दीवान पोखरा, विकास खण्ड गौरी बाजार का किया औचक निरीक्षण

-निर्माण कार्य में कमियां पाए जाने पर ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई का दिया निर्देश

Deoria news : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दीवान पोखरा, विकास खण्ड गौरी बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इन गांवों को मिलेगा पानी

इस परियोजना से ग्राम पंचायत दीवान एवं सेखुई में पानी की आपूर्ति किया जाना है। निरीक्षण में पाया गया कि इस कैम्पस की बाउन्ड्री टूट गयी है तथा टंकी के नीचे जो फर्श बनाये गये हैं, वह भी धस गया है। जबकि इस प्रोजेक्ट को पूरा हुए ज्यादा वक्त नहीं बीता है।

पाइप में लीकेज है

ग्रामवासियों ने बताया कि इस टैंक का निर्माण लगभग डेढ़ साल पहले किया गया है, मगर जलापूर्ति एक भी बार नहीं किया गया है। इस टैंक से जिन मजरों में पानी की आपूर्ति की जानी है, वहां पर बिछाई गयी पाइप में जगह-जगह लीकेज है।

होगी कार्रवाई

इस घोर लापरवाही से नाराज मुख्य विकास अधिकारी ने दोषी ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए अधिशासी अभियन्ता जल निगम, देवरिया को निर्देशित किया है।

Related posts

यूपी में 10 नए थाने खोलने की मंजूरी : देवरहा बाबा सहित इन चौकी पर होगी 17-17 पुलिसकर्मियों की तैनाती, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

एटीएस ने रोहिंग्या ऑपरेशन चला 74 को दबोचा : योगी सरकार के शिकंजे का दिखा असर

Rajeev Singh

योग जीवन को सुखमय और तनाव मुक्त बनाने की सरल प्रक्रिया है : मंत्री विजय लक्ष्मी

Rajeev Singh

बड़ी खबर : गोरखपुर के नायब तहसीलदार समेत 35 का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

रिद्धि सिद्धि सेवा संस्थान की पहल : प्रतिभा सम्मान समारोह में 500 लोगों को किया सम्मानित, ब्लड डोनेशन कैंप में हुआ रक्तदान

Abhishek Kumar Rai

मत्स्य पालकों के लिए बड़ी खबर : इसी महीने शुरू होगा बीज का वितरण, जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

Rajeev Singh
error: Content is protected !!