उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : कोरोना के 2400 नए मामले मिले, सक्रिय मामलों की संख्या 26 हजार हुई, पढ़ें रिपोर्ट

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने लगी है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,66,285 सैम्पल की जांच की गयी। इसमें कोरोना संक्रमण के 2414 नये मामले आये हैं।

उन्होंने बताया है कि प्रदेश में अब तक कुल 10,07,87,394 सैम्पल की जांच की गयी है। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 72,194 सैम्पल भेजे गये। विगत 24 घण्टों में 3,822 लोग तथा अब तक कुल 19,96,865 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 26,725 एक्टिव मामले हैं तथा 25,268 लोग होम आइसोलेशन में है।

टीकाकरण जारी है

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 6 फरवरी, 2022 को एक दिन में 5,42,339 वैक्सीन की डोज दी गयी है। राज्य में कल तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कुल पहली डोज 14,94,81,855 दी गयी। 18 वर्ष से अधिक उम्र में कुल दूसरी डोज 10,69,90,682 दी गयी।

27 करोड़ डोज दी गई

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष उम्र वर्ग को कुल पहली डोज 1,07,67,534 तथा दूसरी डोज 3,80,055 दी गयी है। कल तक 17,18,956 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। संक्रमण दर घटकर कल 1.54 प्रतिशत तक आ गई है। प्रदेश में 27 करोड से अधिक वैक्सीन की डोज दी गयी है, जो देश में सर्वाधिक है।

संपर्क करें

अधिकारी ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

Related posts

डीएम ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा : इन दो नस्ल के मवेशियों के पालन को किया प्रोत्साहित

Satyendra Kr Vishwakarma

सीडीओ रवींद्र कुमार का आदेश : आधार बनाने में न हो कोताही, इन योजनाओं में शत प्रतिशत हुआ वेरिफिकेशन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में खुलेगा कृषि विश्वविद्यालय : कृषि मंत्री ने भूमि चिन्हित करने के दिए आदेश, विकास कार्यों की समीक्षा की

Rajeev Singh

15 दिन में पूरा होगा देवरिया-सलेमपुर मार्ग का काम : सीडीओ ने दी डेडलाइन, सेतु निगम से मांगी मुआवजे की रिपोर्ट

Rajeev Singh

गौतमबुद्ध नगर में स्वरोजगार का सुनहरा मौका : आवेदन में बचे सिर्फ 2 दिन, दिव्यांगजन भी उठाएं लाभ

Rajeev Singh

डीएम ने देवरिया को 5 जोन में बांटा : 12 रिजर्व मजिस्ट्रेट की तैनाती, हर गतिविधि होगी मॉनिटर

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!