उत्तर प्रदेशखबरें

एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम सफलता : सीएम योगी ने विजेताओं को दी बधाई

Uttar Pradesh News : एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट्स ने बुधवार को अपनी स्वर्णिम सफलता को जारी रखते हुए 3 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। भारतीय एथलीट्स की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हर्ष जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रत्येक सदस्य को व्यक्तिगत तौर पर बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों पर गर्व जताया। उल्लेखनीय है कि इन पदकों के साथ भारत के एशियन गेम्स में कुल 81 पदक हो गए हैं और भारत ने इन गेम्स में अपने ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ दिया है।

सीएम योगी ने सबसे पहले तीरंदाजी में भारत को एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड दिलाने वाले ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा की भारतीय जोड़ी को बधाई दी जिन्होंने मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में यह कीर्तिमान बनाया। सीएम योगी ने लिखा, ‘ओजस और ज्योति सुरेखा ने एशियन गेम्स में कोरिया को 159-158 के स्कोर के साथ हराकर तीरंदाजी में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। उनके त्रुटिहीन कौशल और सहयोग के कारण यह महत्वपूर्ण जीत हुई। हमें अपने चैंपियंस पर गर्व है, जय हिंद।’

जेवलिन थ्रो इवेंट में डिफेंडिंग चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भी अपने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ अपने खिताब का बचाव किया तो वहीं एक अन्य भारतीय किशोर कुमार जेना ने रजत पदक पर कब्जा किया। सीएम योगी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। सीएम योगी ने लिखा, ‘88.88 मीटर के उल्लेखनीय थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को और 87.54 मीटर के अपने प्रभावशाली व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उत्कृष्ट रजत पदक के लिए किशोर कुमार जेना को बधाई। हमें उनकी उपलब्धियों पर बेहद गर्व है, जय हिंद।’

मेंस 4×400 मीटर रिले में भी भारतीय टीम पहले स्थान पर रही। सीएम योगी ने भारतीय टीम के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए लिखा, ‘भारत की एथलेटिक्स प्रतिभा की चमक दिख रही है। पुरुषों की 4X400 मीटर रिले टीम को बधाई, जिसमें मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश शामिल हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स में 3:01.58 के प्रभावशाली समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जय हिंद।’

Related posts

Deoria News : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, तैयारियों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : योगी कैबिनेट ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा बच्चों को दिया तोहफा, मुफ्त ड्रेस और स्कूल बैग मिलेगा

Harindra Kumar Rai

आयुष्मान योजना के 4 साल : सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने देवरिया में 16 नए स्वास्थ्य केंद्रों का किया शुभारंभ, शानदार काम करने वालों का हुआ सम्मान

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने 3 वाहन चोरों से 15 बाइक बरामद किया, टीम को पुरस्कृत करेंगे डीआईजी, जानें एसपी संकल्प शर्मा ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

Ramchandra Vidyarthi : सिर्फ 14 साल की उम्र में तिरंगा फहरा शहीद हुए रामचंद्र विद्यार्थी, मंत्री-विधायक, डीएम और एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

एयरपोर्ट की तरह बनेगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन : बड़ी संख्या में तोड़ी जाएंगी गोरखनाथ मंदिर की दुकानें, पढ़ें पूरा प्लान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!