खबरेंदेवरिया

सीएम योगी ने देवरिया में विकास कार्यों का जाना हाल : प्रोजेक्ट में देरी पर गहरी नाराजगी जताई, जनप्रतिनिधियों ने उठाए यह मुद्दे

Deoria News

-मुख्यमंत्री ने की विकास कार्यों की गहन समीक्षा
-जल निकासी परियोजनाओं के विलम्ब से शुरु होने पर जतायी नाराजगी
-जवाबदेही तय करने का दिया निर्देश
-समस्त विकास कार्य समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ हो पूर्ण

Deoria News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर मण्डल के चारों जिलो में विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। इसमें जनपद के जनप्रतिनिधि एवं जिले के आला अधिकारी वर्चुअल माध्यम से कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने जनपद के समस्त विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा जनप्रतिनिधियों की शिकायत को मेरिट के आधार पर समयबद्धता के साथ निस्तारण के लिए प्रभावी अनुश्रवण करने का आदेश दिया।

इन मार्गों का मुद्दा उठाया
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने समीक्षा बैठक में लखनऊ से वर्चुअली प्रतिभाग कर जिला अस्पताल के जर्जर भवन, रिक्त पदों के सापेक्ष अधिकारियों की नियुक्ति, हेतिमपुर – महुआडीह मार्ग का मुद्दा उठाया। साथ ही देवरिया – कुशीनगर मार्ग को फोरलेन में बदलने की मांग की, जिससे जनपदवासी एनएच-28 तक आसानी से पहुंच सके।

लोगों को हो रही समस्या
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से अलग करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल जन अपेक्षाओं की प्रभावी पूर्ति नहीं कर पा रहा है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा
विधायक रुद्रपुर जय प्रकाश निषाद ने रुद्रपुर सहित समस्त तहसीलों में मण्डी स्थापना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलो में मण्डी स्थापित होने से किसानों को अपना उत्पाद बेचने में सहूलियत होगी। उन्होंने जनपद को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) से जोड़ने की मांग की।

प्रस्ताव तैयार कर पेश करें
विधायक बरहज दीपक मिश्रा शाका ने देवरिया – मऊ को जोडने वाले मोहन सेतु का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने समस्त जनप्रतिनिधियों के दिए गए प्रस्तावों पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गहरी नाराजगी व्यक्त की
सीएम योगी ने जनपद की जल निकासी व्यवस्था के लिये स्वीकृत परियोजनाओं के विलम्ब से प्रारम्भ होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जल निकासी परियोजना में विलम्ब होने की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया।

ये अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीआरओ अमृत लाल बिन्द, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

फुल पैंट-शर्ट पहनकर आएंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र : इस वजह से योगी सरकार ने लिया फैसला

Shweta Sharma

इस योजना का लाभ लेकर शुरू करें अपना व्यवसाय : सरकार दे रही लाखों रुपए की सब्सिडी, ऑनलाइन जमा होगा आवेदन

Sunil Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने डैनी-भैसही सीसी रोड का किया लोकार्पण : ग्रामीणों संग सुनी मन की बात

Rajeev Singh

BREAKING : सीडीओ ने दो अफसरों का वेतन रोका, जिम्मेदारों से होगी 4 गुने धनराशि की रिकवरी, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

देवरिया में ब्रजेश पाठक : कान्हा गौशाला में गौवंश को खिलाया चारा, मलिन बस्ती में जमीन पर बैठ सुनीं समस्याएं

Rajeev Singh

BIG NEWS : देवरिया पहुंचने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री दिनेश खटीक और दानिश अंसारी का जोरदार स्वागत, जिला पदाधिकारियों संग की बैठक

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!