खबरेंपूर्वांचल

इलाज कराने में पूरा आर्थिक मदद दे रही योगी सरकार : मुख्यमंत्री ने भू-माफिया को लेकर दिए ये आदेश

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा है कि प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों के इलाज में लगातार भरपूर आर्थिक मदद दे रही है। किसी के भी इलाज में धन की बाधा सामने नहीं आने दी जाएगी।

सीएम ने कहा कि मरीज व उनके परिजन कतई चिंता न करें। उनके साथ एक संवेदनशील सरकार खड़ी है। अधिकारी पूरी संवेदना और प्राथमिकता के आधार पर इलाज में मदद संबंधी आवेदनों को निस्तारित करें, इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट मिलते ही सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

इन्हीं शब्दों से लोगों में भरोसे की डोर मजबूत करते हुए तथा अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए सीएम योगी ने गुरुवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर परिसर महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब तीन सौ लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। उनकी पीड़ा सुनी, उसे महसूस किया और समस्या के त्वरित निराकरण का निर्देश अधिकारियों को दिया।

समस्या सुनने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “समस्या कोई भी हो, मेरे रहते घबराने या चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है। सबकी समस्या का न्यायोचित समाधान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सीएम योगी से मिलने वालों में अधिक संख्या उन लोगों की थी, जो इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

जमीनी विवाद से जुड़ी शिकायतों पर सीएम ने दो टूक कहा कि यदि कोई दबंग या माफिया किसी की जमीन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करें। समस्या कोई भी हो, उसका त्वरित, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान होना चाहिए। महिलाओं के साथ आए बच्चों का मुख्यमंत्री ने हालचाल पूछा, पढ़ने के लिए प्रेरित कर उन्हें चाकलेट गिफ्ट किया।

Related posts

BREAKING : देवरिया में 53 जनसेवा केंद्रों पर गिरी गाज, 5 आरोग्य मित्र की सेवा समाप्त, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया 66वें स्थान पर : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने जताई नाराजगी, दिए ये आदेश

Rajeev Singh

देवरिया में 2 महीने के लिए धारा 144 लागू : प्रशासन ने इन वजहों से लिया फैसला, पढ़ें सभी प्रतिबंध

Pushpanjali Srivastava

Deoria News : देवरिया पुलिस ने 10 घंटे में अगवा व्यवसायी को बिहार से बरामद किया, मगर कहानी लग रही किडनैपिंग, जानें

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, तैयारियों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आरोग्य भारती ने इस गांव में 200 लोगों का किया मुफ्त इलाज, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया और भाजपा नेता रजनी पांडे ने की सराहना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!