खबरेंदेवरिया

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने आधा दर्जन गांवों का किया दौरा, दो कर्मियों पर कार्रवाई, इस वजह से हुआ एक्शन

-सीडीओ ने मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये जा रहे अमृत सरोवर एवं चकरोड पर चल रहे कार्य का किया निरीक्षण

-चल रहे कार्य पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए कार्य को पूर्ण किए जाने का दिया निर्देश

Deoria News : अपर आयुक्त के निर्देश क्रम में “CDO Inspection Day” पर समस्त मुख्य विकास अधिकारी के मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों का एरिया ऑफिसर एप के माध्यम से निरीक्षण आख्या अपलोड किये जाने के निर्देश के क्रम में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड देवरिया सदर के गांवों का दौरा किया।

कार्य का निरीक्षण किया

सीडीओ ने सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौमुखा, बभनी बाबु बैरौना एवं सुविखर तथा विकास खण्ड भलुअनी के कुईचवर, रारबड़ी एवं बहोर धनौती मे मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये जा रहे अमृत सरोवर एवं चकरोड पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

मानदेय रोका गया

निरीक्षण के समय अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सेल देवरिया, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव एवं सम्बन्धित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। विकास खण्ड देवरिया सदर के ग्राम पंचायत चौमुखा, बभनी बाबु बैरौना एवं सुविखर में तैनात तकनीकी सहायक के अनुपस्थित पाये जाने पर कार्यक्रम अधिकारी देवरिया सदर को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए एक दिन का मानदेय अदेय कर दिया जाए।

कारण बताओ नोटिस जारी

कार्य पर लगे श्रमिकों के पास जॉब कार्ड नहीं पाये जाने पर सम्बन्धित ग्राम रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि कार्य कर रहे श्रमिकों के पास कार्य के समय जॉब कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करें। श्रमिकों के जॉबकार्ड को समय-समय पर अपडेट करते रहें एवं कार्यक्रम अधिकारी भलुअनी तथा देवरिया सदर को निर्देश दिये गये कि चल रहे कार्य पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए कार्य को पूर्ण करायें।

Related posts

Viral Video प्रकरण में सहायक प्रशिक्षक अब्दुल अहद सस्पेंड : खेल निदेशक ने लिया एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

PUBG खेलने को लेकर हुई हत्या : फेवीक्विक से चिपकाया मासूम का मुंह, फिर गला दबा कर ली जान

Sunil Kumar Rai

डीएम देवरिया ने 15 एडीओ पंचायत का वेतन रोका : लापरवाह और उम्रदराज अफसरों की सेवा होगी समाप्त

Harindra Kumar Rai

देवरिया में मुफ्त पॉपकार्न मेकिंग मशीनों का होगा वितरण : जानें कौन कर सकेगा आवेदन

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : शिक्षा परफॉर्मेंस रैंकिंग में यूपी पहले पायदान पर पहुंचा, जानें क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया, कुशीनगर समेत पूर्वांचल में बदलेगा शिक्षा का स्तर, 13 नवंबर को राज्य विश्वविद्यालय का होगा शिलान्यास

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!