खबरेंदेवरिया

चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस : देवरिया भाजपा ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा

Deoria News : देश की आजादी के नायक रहे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के संयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कालेज के पास स्थित उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई करके माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि करके उनके बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अमर शहीद चद्रशेखर आजाद को देश युगों-युगों तक याद रखेगा। आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजी हुकुमत चद्रशेखर आजाद से भयभीत रहती थी, अंग्रेजी सेना को आजाद के क्रांतिकारी तेवर से हमेशा डर बना रहता था।

उन्होंने कहा कि देश के लिये किया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा। भाजयुमो के पूर्व जिला महा मन्त्री नवीन सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे अमर बलिदानियों के कारण देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान कभी भी भुलाया नही जा सकता।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, सोनू शाही, रितेश पाण्डेय बब्बू, अंकित चौधरी, दुर्गेश यादव, अरुण मिश्र, कामेश्वर आदि मौजूद रहे।

Related posts

यूपी में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए हो रहा सबसे बड़ा निवेश : 2 साल में दूर होगी हर समस्या, पढ़ें योगी सरकार का पूरा प्लान

Rajeev Singh

बैतालपुर ब्लॉक का हाल : 11 महीने बाद भी जांच में नहीं मिला सुधार, पिछले अक्टूबर में मानदेय रोकने के आदेश पर अब तक नहीं हुआ अमल, अकाउंटेंट पर कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

VIDEO : वैदिक मंत्रों के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, मंदिर को फूलों और लाइट से सजाया गया, इस बार मिली ये छूट

देवरिया में जुटेंगी 12 जिलों की भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी : सांसद गीता शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह और मोर्चा उपाध्यक्ष करेंगी संबोधित

Shweta Sharma

युवाओं के लिए बड़ी खबर : यूपी में खुलेगा राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी का कैम्पस, इन पाठ्यक्रम में होगी पढ़ाई, देश सेवा का मिलेगा मौका

Sunil Kumar Rai

बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा : बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट, सरकार की तैयारी का दिखा असर

Rajeev Singh
error: Content is protected !!