खबरेंदेवरिया

देवरिया में दम तोड़ रही यह योजना : नाराज सीडीओ ने सचिवों पर की कार्रवाई, अन्य को चेतावनी

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनार्न्तगत वित्तीय वर्ष 2022-23 में मॉडल ग्राम पंचायत बनाये जाने के लिए चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा विकास भवन स्थित गाँधी सभागार में की।

समीक्षा बैठक में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), जिला कन्सल्टेन्ट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में विकास खण्ड भागलपुर में चयनित मॉडल ग्राम पंचायत भागलपुर में प्रगति अत्यन्त खराब मिली।

सीडीओ ने इस ग्राम के सचिव राजेश कुमार को ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी न होने के कारण इन्हें इस ग्राम पंचायत से हटाए जाने का आदेश दिया।

विकास खण्ड बनकटा में चयनित मॉडल ग्राम पंचायत अहिरौली बघेल के सचिव बृहस्पति शुक्ला एवं पिपरा उत्तर पट्टी के सचिव सुरेश प्रसाद जायसवाल बिना सूचना के अनुपस्थित थे। जिस कारण सीडीओ ने इन दोनों ग्राम सचिवों का मार्च माह का वेतन बाधित करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया।

साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में निर्माण एवं भुगतान में सबसे खराब प्रगति वाले ग्राम पंचायत वाले विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी के विरूद्ध शासन में पत्र प्रेषित करने की चेतावनी दी गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्य की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की और यह निर्देश दिये कि कार्य की गति बढ़ाकर माह मार्च, 2023 में पूर्ण किये जाएं।

Related posts

DEORIA : लोगों को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए चला अभियान, लिए गए 3 सैंपल

Rajeev Singh

BIG NEWS : 29 सितंबर को चलेगा मेगा कोविड प्रिकॉशन डोज अभियान, देवरिया को पहला स्थान मिलने पर डीएम ने दी बधाई

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सदमे में स्वजन

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : यूपी की 58 हजार ग्राम पंचायतों में लोगों को मिलेगा मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट, मगर रहेगी एक बाध्यता, जानें

Sunil Kumar Rai

यूपी में फहराए जाएंगे 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज : तिरंगा खरीदने में खर्च होंगे 30 करोड़ से ज्यादा, कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Sunil Kumar Rai

खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप : देवरिया के इन मिष्ठान भंडार से लिया गया सैंपल, जांच में मिला खराब खोया और छेना

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!