खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने सांसद और विधायक निधि के प्रोजेक्ट्स का जाना हाल : कार्यदाई संस्थाओं को दी ये वार्निंग

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि एवं विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत स्वीकृत अपूर्ण / अनारम्भ कार्यों की परियोजनावार / विभागवार समीक्षा बैठक की गयी।

इस दौरान सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि एवं विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत अधूरे कार्य की समीक्षा की गयी, जिन परियाजनाओं पर कार्य प्रारम्भ हैं, उनको एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।

साथ ही विवादित कार्यों को सम्बन्धित सांसद/ विधायक गण को अवगत कराते हुए धनराशि वापस करने के निर्देश दिए गये। जो कार्य पूर्ण हो गये है, उसकी कार्यपूर्ति एक सप्ताह के अन्दर समस्त कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जांच में यदि गुणवत्ता ठीक नहीं पाई जाती है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जो कार्य वर्तमान समय में स्वीकृत है, उन्होंने उसको तत्काल प्रारम्भ करने का निर्देश दिया।

Related posts

यूपी : टीबी, फाइलेरिया और इंसेफेलाइटिस से मुक्त होगा प्रदेश, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा

Abhishek Kumar Rai

चिउरहा में लगी सीडीओ की ग्राम चौपाल : ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं, अधिकारियों को मिली 3 दिन की मोहलत

Sunil Kumar Rai

5 मंडलों में किसान मोर्चा के नए अध्यक्षों की नियुक्ति : बैतालपुर में सत्येन्द्र सिंह और बरहज में सुनील चतुर्वेदी को मिली कमान, पढ़ें सभी नाम

Sunil Kumar Rai

मौका : देवरिया रेड क्रॉस सोसाइटी के तीन सदस्य पूरी रथयात्रा में निभाएंगे जिम्मेदारी, अपर जिलाधिकारी ने किया रवाना

Sunil Kumar Rai

नेहा राठौर को अधिकार सेना करेगी सम्मानित : पूर्व आईपीएस बोले-सरकार कर रही तानाशाही

Laxmi Srivastava

एक और प्रोजेक्ट में घोटाला : डीएम और एसपी की जांच में फेल हुआ यूपीपीसीएल का निर्माण, जांच समिति गठित, देखें Video

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!