खबरेंदेवरिया

योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे सीडीओ: लापरवाहों को दी चेतावनी

Deoria news : मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बीते दिन विकास खंड भटनी की ग्राम पंचायत नूनखार एवं खजूरी खरौता में मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का Area Officer App के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी भटनी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक तथा संबंधित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत खजूरी खरौता में पारस यादव के घर से विशाल तिवारी के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, मुख्य पिच मार्ग से मैनेजर यादव के घर तक चकबंध निर्माण कार्य तथा नहर पुलिया से रामकृपाल यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। सभी कार्यस्थलों पर नागरिक सूचना बोर्ड (Citizen Information Board) स्थापित पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नूनखार में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करते हुए उनके समुचित रखरखाव एवं नियमित उपयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान विकास खंड भटनी में सांसद निधि एवं विधायक निधि से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related posts

DEORIA : अफसरों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, डीएम ने साझा किए साबरमती आश्रम के अपने अनुभव

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरीदा 700 तिरंगा, घर-घर जाकर फहराएंगे

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने जाना निर्माण कार्यों का हाल : मिली ये खामियां, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Harindra Kumar Rai

देवरिया : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और सांसद-विधायक ने गिनाईं मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Dhanteras 2021 : एक लाख एक हजार दीयों की रोशनी से रोशन हुआ गोरखपुर, देखें Photos

Sunil Kumar Rai

देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर डीएम की छापेमारी : दो दर्जन से अधिक कर्मी मिले नदारद, दर्ज होगी एफआईआर

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!