खबरेंदेवरिया

Deoria News : सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने 20 सड़कों का किया शिलान्यास, देखें पूरी लिस्ट

Deoria News : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में स्वीकृत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनने वाली 20 सड़कों में देवरिया विधानसभा का फुलवरिया करन,पथरदेवा विधानसभा का मिश्रौलिया तथा रामपुर कारखाना विधानसभा का नुरीगंज भटनी में शिलान्यास सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने किया।

इस दौरान सदर सांसद ने कहा कि लम्बे समय से इन सड़कों का निर्माण नहीं हुआ था,इसलिये इन पर चलना थोड़ा कठिन हो जाता है, खासकर बरसात के मौसम में। लेकिन इन सड़कों के निर्माण से अब लोगों के आवागमन में सहूलियत होगी। जनप्रतिनिधि जनता का सरकार के पास वकील होता है, जनता की समस्याओं का पैरवी कर उसका हल कराता है।

इन सड़कों की खराब स्थिति के बारे जानकारी होने पर मैंने प्रयास किया और आज इनका शिलान्यास हो गया। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति और नीयत दोनों अच्छा है, इसलिये देश-प्रदेश विकास का एक नया आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। ग़रीबों को मुफ्त इलाज, मुफ्त राशन, मुफ्त शिक्षा की सुविधा दी जा रही है। हर घर तक बिजली और शुद्ध पीने की पानी पहुंचाया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित
अधिशासी अभियंता रामअवध यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रविन्द्र प्रताप मल्ल, संजय कुमार, राजेश कुमार मिश्रा, पवन गुप्ता, कलेक्टर शर्मा, राजन यादव, अरविन्द चौहान, जितेन्द्र सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, विपिन यादव, राम अग्रेस सिंह, अभिलाष यादव, शैलेन्द्र सिंह आजाद, संजय राव, भरत सिंह, सुरेश शुक्ला, शशि प्रकाश राव, कन्हैया लाल निषाद, गब्बर यादव, अखिलेश सिंह, पिन्टू तिवारी, जयनाथ यादव, संजय प्रजापति, विनोद यादव, राकेश सिंह, किशन यादव, बैरिस्टर यादव और अर्जुन यादव आदि उपस्थित रहे।

इन सड़कों का हुआ शिलान्यास
-देवरिया कठिनईया-बेलडाड
-पथरदेवा कौला मुंडेरा भैंसा डाबर
-बघौचघाट पकहां रोड से पांडेपुर वाया सुंदरपुर
-चक जगबंधन मिश्रौली मलघोट बिरैचा वाया बघड़ा महुआरी
-खुद नूंनखार वाया असना
-गोबराई से चकिया
-टी 1 से टी 2 से सिरसिया
-धूस देवरिया से शाहपुर शुक्ला आनंद नगर
-नौतन हथियागढ़ बाया जिगनी राजा
-गढ़रामपुर त्रिमुहानी जोकवा
-ककवल-खैराबनुवा -चरियांव-सोहसा
-मुड़ेरा बाबू से नौतन हथियागढ़
-देवरिया से बसडीला
-पथरदेवा से बिसुनपुर
-भटनी से बैकुंठपुर
-भटनी से भाटपाररानी
-खोरीबारी से फतेहपुर
-नूरीगंज-सलहपुर-बनकटा शिव

Related posts

23 जनवरी को देवरिया में आयोजित होगी मानव श्रृंखला : डीएम ने सडक सुरक्षा माह के सफल आयोजन के लिए बनाया प्लान

Rajeev Singh

खेती-किसानी : देवरिया सहित इन 24 जनपदों में मक्का खरीद रही यूपी सरकार, जानें समर्थन मूल्य और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

एक नवंबर से होगी धान की खरीद : हर किसान की फसल खरीदी जाएगी, डीएम ने दो अधिकारियों का वेतन रोका, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

23 जनवरी से बदल जाएगी खतौनी : अब एक क्लिक पर मिलेगी विवादित जमीन की जानकारी

Rajeev Singh

देवरिया में बनेगा विशाल गौ-अभ्यारण्य : जिलाधिकारी ने अफसरों को दी जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

UP Election-2022 : आखिरी चरण की 54 विधानसभा सीटों पर आज थमेगा प्रचार, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!