उत्तर प्रदेशखबरें

बड़ी खबर : भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने कमर कस ली है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आज 30 भाजपा नेताओं के नामों की सूची जारी की है, जो विधानसभा चुनाव में सूबे में ताबड़तोड़ रैलियां कर मतदाताओं को रिझाएंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendar Modi), पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए इन सभी नामों की घोषणा की गई है। ये सभी नेता पहले चरण के चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। इसके लिए पहले से ही तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

ये हैं 30 नाम –

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  2. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  4. गृह मंत्री अमित शाह
  5. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
  6. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
  7. धर्मेंद्र प्रधान
  8. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  9. राधा मोहन सिंह
  10. मुख्तार अब्बास नकवी
  11. स्मृति ईरानी
  12. केशव प्रसाद मौर्य
  13. डॉ दिनेश शर्मा
  14. संजीव बालियान
  15. जसवंत सैनी
  16. हेमा मालिनी
  17. अशोक कटारिया
  18. सुरेंद्र नागर
  19. जनरल वीके सिंह
  20. चौधरी भूपेंद्र सिंह
  21. बीएल वर्मा
  22. राजवीर सिंह (राजू भैया)
  23. एसपी सिंह बघेल
  24. साध्वी निरंजन ज्योति
  25. कांता कर्दम
  26. रजनीकांत माहेश्वरी
  27. मोहित बेनीवाल
  28. धर्मेंद्र कश्यप
  29. जेपीएस राठौर
  30. भोला सिंह खटीक

Related posts

Deoria Principle Viral Video: देवरिया पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया, डीएम ने जांच टीम गठित की

Sunil Kumar Rai

सीएम का आदेश- रातभर अयोध्या में गश्त करे पुलिस, एडीजी जोन लखनऊ जिले में करें कैम्प, जानें वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

दुःखद : खाटू श्याम मंदिर में भगदड़ में 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, पुलिस ने बताया – पहले दर्शन करने की होड़ में हुआ हादसा

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया नगर पालिका के 33 वार्डों का हुआ परिसीमन : बदल गया बहुत कुछ, जानें सभी वार्ड और उनमें शामिल क्षेत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

गोरखपुर बनेगा जॉब हब : फ्लैटेड फैक्ट्री और प्लास्टिक पार्क में लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कितनी होगी कमाई

Harindra Kumar Rai

समाधान दिवस में आए राजस्व और पुलिस से जुड़े सबसे अधिक मामले : डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!