खबरेंराष्ट्रीय

BIG NEWS : भाजपा ने नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड से बाहर किया, इन चेहरों को दिया मौका

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya janta party) ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड में बुधवार को बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बोर्ड से हटा दिया है। जबकि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा तथा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित 6 नए चेहरों को इसमें शामिल किया।



पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य व पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद सुधा यादव और वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सत्यनारायण जटिया को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।



पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहले से ही संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं।

Related posts

Deoria News : डीएम ने देवरिया में मादक और नशीले पदार्थ की विक्री को लेकर जारी की गाइडलाइंस

Rajeev Singh

Deoria Election : पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला देवरिया के प्रभारी नियुक्त, सुनील गुप्ता को दोहरी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

Indian Railways Income : यात्री किराए से रेलवे की आय में 76 प्रतिशत की वृद्धि, अनारक्षित टिकट खरीद में रिकॉर्ड इजाफा

Harindra Kumar Rai

मालवीय रोड देवरिया और सिविल लाइंस की चौड़ाई रहेगी यथावत : कोतवाली रोड का फिर होगा सर्वे, डीएम ने लाखों लोगों को दी राहत

Rajeev Singh

108 महिला चालकों को प्रशिक्षण देगा यूपी परिवहन निगम : पढ़ें पूरी जानकारी

Shweta Sharma

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!