खबरेंदेवरिया

सोशल मीडिया और आईटी के जरिए भाजपा जीतेगी चुनाव : देवरिया पार्टी कार्यालय पर बना ये प्लान

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी (BJP Deoria) देवरिया के सोशल मीडिया और आईटी के विधानसभा संयोजकों की बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी। जिसमें पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान में सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं के कामों पर विस्तार से चर्चा किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह लोकसभा चुनाव पूरी तरह से सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही जीतना है।

इसके लिये पार्टी ने जो काम तय किया है, उसे पूरी मेहनत से पूरा करें ताकि 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके। भाजपा सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को आप सभी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुचांए।

सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक तेजबहादुर पाल ने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान में प्रत्येक शक्ति केन्द्र और बूथ पर एक-एक प्रमुख बनाना है। हर बूथ पर दो तरह के व्हाट्सएप ग्रुप एक संगठनात्मक तथा दूसरा गैर संगठनात्मक बनाना है। संगठनात्मक ग्रुप में केवल बूथ समिति और उसके ऊपर के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को जोड़ना है।

जबकि गैर संगठनात्मक ग्रुप में उस बूथ पर रहने वाले सभी लोगों को जोड़ना है, चाहे वे किसी भी विचारधारा के हों। आईटी विभाग के संयोजक शिवेश पाण्डेय ने बूथ सशक्तिकरण अभियान में आईटी के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बैठक में अम्बिकेश पाण्डेय, मारकंडेय गिरी, शैलेश शर्मा, राहुल कुमार, शुभम मणि त्रिपाठी, अजय दूबे वत्स, आनंद पीयूष उपाध्याय, राकेश दूबे, राजन मल्ल, राजन सोनकर, निखिल गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, सन्नी शाही आदि रहे।

Related posts

मऊ दंगों की याद दिलाकर सपा पर बरसे सीएम योगी : घोसी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगा वोट

Sunil Kumar Rai

लोक कला को बढ़ावा देने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार : शुरू होगी विशिष्ट पुरस्कार वितरण प्रक्रिया

Shweta Sharma

Deoria News : नए सदस्य के स्वागत की तैयारी में था परिवार, मगर सड़क हादसे ने ली गर्भवती महिला की जान

Rajeev Singh

यूपी : हर इमारत पर लगेगा रूफटॉप सोलर, नई सौर ऊर्जा नीति होगी तैयार

Sunil Kumar Rai

Rakesh Jhunjhunwala : शेयर मार्केट के ‘बिग बुल’ राकेश झुनझुनवाला का निधन, 5 हजार की पूंजी से 46 हजार करोड़ कमाए, पढ़ें उनका सफरनामा

Sunil Kumar Rai

UP Board Result 2022 : 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!