खबरेंदेवरिया

देवरिया भाजपा ने हीराबेन मोदी को दी श्रद्धांजलि : सांसद-विधायक ने जताई संवेदना

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की माता हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) के निधन की खबर सुन भाजपा कार्यकर्ताओ में शोक की लहर दौड़ गयी। शुक्रवार को गरुलपार पार्टी के नगर कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर और दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस दौरान जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की माता हीराबेन का गोलोक गमन अत्यंत दुखदायी है। वह सादगी, त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति थीं। उनका निधन हम सभी के लिये अपूरणीय क्षति है।

जिला मंत्री निर्मला गौतम ने कहा कि एक मां व्यक्ति के जीवन की पहली गुरु और मित्र होती है। जिसे खोने का दुःख संसार का सबसे बड़ा दुःख है। प्रभु हीरा बेन मोदी की आत्मा को शांति दे। नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बा ने जिन संघर्षों का सामना करते हुए परिवार का पालन पोषण किया, वो सभी के लिए एक आदर्श हैं। उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदा हम सभी के स्मृति में रहेगा। पूरा देश दुःख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी व उनके परिवार के साथ खड़ा है।

इस दौरान प्रेम अग्रवाल, नित्यानंद पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, संतोष मिश्र, गोविन्द मणि, अभय नाथ तिवारी, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, विष्णु अग्रवाल, अजय सिंह, गोविन्द चौरसिया, डॉ. राधेश्याम शुक्ला, आशीष गुप्ता, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, अमित सिंह, सुबोध जायसवाल, अजित मिश्र, ओम तिवारी, अंकित वर्मा, राहुल मिश्र, सुधीर श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, शैलेन्द्र आदि रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के निधन पर जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक जयप्रकाश निषाद, विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक दीपक मिश्र शाका, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, महेन्द्र यादव, विजय कुमार दूबे, अनिरुद्ध मिश्र, मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दूबे, निशिरंजन तिवारी, बलराम उपाध्याय, अरुण कुमार सिंह, संतोष त्रिगुणायक, राजेश कुमार मिश्र, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अजय कुमार दूबे, रामदास मिश्र, नवीन सिंह, अभिजीत उपाध्याय, रविन्द्र किशोर कौशल, हेमन्त मिश्र, तेज बहादुर पाल, महेश मणि, शिवकुमार राजभर, रामाज्ञा चौहान आदि ने संवेदना व्यक्त की।

Related posts

तैयारी : देवरिया और कुशीनगर समेत 24 जिले अति संवेदनशील सूची में शामिल, निपटने के लिए सीएम ने बनाया प्लान

Harindra Kumar Rai

धनौती में कंबाइन सीज : नायब तहसीलदार और महुआडीह पुलिस ने की कार्रवाई, पराली जलाने वाले किसान से वसूला गया जुर्माना

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : ककवल से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क सुधरेगी, विधायक ने उठाया बीड़ा

Sunil Kumar Rai

यूपी के 1.91 करोड़ छात्रों को तोहफा : सीएम योगी ने अभिभावकों के खाते में फंड ट्रांसफर किया, इस काम में होगा इस्तेमाल

Harindra Kumar Rai

Robin Uthappa : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने लिया संन्यास, आखिरी बार साल 2015 में खेलने का मिला था मौका

Abhishek Kumar Rai

दुनिया के स्वागत को तैयार काशी : जी-20 समिट की करेगा मेजबानी, इस पूरे महीने जुटेंगी दिग्गज हस्तियां

Shweta Sharma
error: Content is protected !!