खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : 29 सितंबर को चलेगा मेगा कोविड प्रिकॉशन डोज अभियान, देवरिया को पहला स्थान मिलने पर डीएम ने दी बधाई

-30 सितंबर को समाप्त हो रही है निःशुल्क प्रिकॉशन डोज की अवधि
-15 जुलाई से 30 सितंबर तक कुल 75 दिनों तक लगना है निःशुल्क प्रिकॉशन डोज
-29 सितंबर को समस्त कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) में आयोजित होगा वैक्सीनेशन सत्र
-प्रिकॉशन डोज लगवाने में देवरिया प्रदेश में प्रथम स्थान पर
-लगातार प्रथम स्थान पर रहने पर डीएम ने दी जनपदवासियों को बधाई

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई 2022 से 75 दिनों के लिए प्रदेश के समस्त सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) में 18 वर्ष से अधिक आयु के वयस्क नागरिकों को निःशुल्क प्रिकॉशन डोज से आच्छादित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

यह अवधि 30 सितंबर को पूर्ण हो रही है। इसी क्रम में आगामी 29 सितंबर दिन गुरुवार को बड़ा मेगा कोविड प्रिकॉशन डोज टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद में किया जाएगा।

सबको निभानी होगी जिमेदारी
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को प्रिकॉशन डोज से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य इकाइयों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। कोविड टीकाकरण अभियान को पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, ग्राम प्रधान, कोटेदार, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं निगरानी समितियों में समन्वय स्थापित कर सफल बनाया जाएगा।

प्रोत्साहित किया जाएगा
उन्होंने कहा कि प्रिकॉशन डोज टीकाकरण विशेष अभियान के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

45 फीसदी को लगा टीका
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रिकॉशन डोज से लाभार्थियों को आच्छादित किए जाने के मामले में देवरिया प्रदेश में पहले स्थान पर चल रहा है। जनपद में 18,73,720 के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 20 सितंबर तक 8,45,866 लोगों को कोविड प्रिकॉशन डोज से आच्छादित किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 45.14 प्रतिशत है।

लोगों से की अपील
डीएम ने प्रिकॉशन डोज लगवाने में आम जनमानस की जागरूकता के लिए जनपदवासियों को बधाई दी।साथ ही अभी भी प्रिकॉशन डोज लगवाने से वंचित रह गए लोगों से वैक्सीन की सुरक्षा कवच में खुद को सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के समस्त जनपदों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र नागरिकों को निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है, जिससे कोविड-19 संक्रमण में प्रभावी रूप से नियंत्रण दर्ज किया जा रहा है।

Related posts

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस : कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Rajeev Singh

एड्स के मामले में देवरिया संवेदनशील जनपदों की श्रेणी में शामिल : अब तक 1467 की मौत, जिले के इन 5 ब्लॉक में सबसे ज्यादा केस

Abhishek Kumar Rai

अवसर : योगी सरकार हर साल 12 हजार होमगार्ड्स की करेगी भर्ती, पुलिस जैसी मिलेंगी सुविधाएं, जानें विभाग की पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भाजपा ने टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट बांटा, सांसद रविंद्र कुशवाहा बोले-देश को इस बीमारी से मुक्त बनाएंगे

Sunil Kumar Rai

भाजपा भारत के नागरिकों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र बिंदु बन चुकी है : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : किसान मानधन योजना संवार रही कृषकों का बुढ़ापा, कम प्रीमियम में ज्यादा लाभ, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!