उत्तर प्रदेशखबरें

22 लाख 23 हजार दियों की रोशनी से जगमग हुई राम की पैड़ी : अयोध्या में फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, लेजर शो और आतिशबाजी…

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर राम की पैड़ी, अयोध्या में दीपोत्सव-2023 के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार की मधुर ध्वनि के साथ नया घाट पर सरयू जी की भव्य आरती एवं पूजन किया।

default

दीपोत्सव-2023 में राम की पैड़ी के विभिन्न घाटों पर 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से मुख्यमंत्री जी को इस कीर्तिमान का प्रमाण-पत्र सौंपा गया। राम की पैड़ी पर 3-डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग तथा रामायण पर आधारित भव्य लेजर-शो का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्य व नयनाभिराम आतिशबाजी का भी लोगों ने आनन्द उठाया।

मुख्यमंत्री ने भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अयोध्यावासियों तथा प्रदेशवासियों को दीपावली व दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अयोध्या को वैश्विक मान्यता मिलना प्रधानमंत्री जी के विजन का हिस्सा है, दीपोत्सव का आयोजन इसका प्रमाण है। दीपावली का आयोजन भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या वापसी की स्मृति में मनाया जाता है। इन 14 वर्षों के वनवास में भगवान श्रीराम ने वन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अभय प्रदान किया तथा नकारात्मक ताकतों और राक्षसी प्रवृत्तियों का सर्वथा अंत करने का संकल्प लिया था। इस संकल्प की पूर्ति के फलस्वरूप भगवान श्रीराम का अयोध्या आगमन रामराज्य की शुरुआत थी। सम्पूर्ण भारत में रामराज्य की अवधारणा को साकार करने तथा व्यक्ति-व्यक्ति के बीच में जाति, मत, मजहब के आधार पर कोई भेदभाव न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2014 में ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संकल्प लिया।

default

सीएम ने कहा कि जनवरी, 2024 में भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर के निर्माण का कार्य पूर्ण होने जा रहा है। श्रीरामलला 500 वर्षों के इंतजार के बाद मन्दिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस अवसर पर दीपोत्सव भव्यता के साथ यहां आयोजित हो रहा है। दीपोत्सव का यह आयोजन प्रत्येक गरीब, वंचित तथा हर उस परिवार तक पहुंचना चाहिए, जो इस आयोजन में किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो पाए हैं, उन तक हमारी भावनाएं पहुंचनी चाहिए। यह आयोजन और अधिक भव्यता के साथ हमें नई समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा।

मुख्यमंत्री जी ने 7वें दीपोत्सव के भव्य आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तथा विदेश मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। दीपोत्सव-2023 में सम्मिलित हुए 54 देशों के राजनयिकों का मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत किया। दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, प्रशासन तथा स्वयंसेवकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

default

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न देशों के राजनयिक, साधु-संत, शासन-प्रषासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने रामकथा पार्क में 7वें दीपोत्सव के तहत आयोजित श्रीरामलीला की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। इस दौरान श्रीलंका, नेपाल तथा रूस से आए सांस्कृतिक दलों द्वारा श्रीरामलीला का मंचन किया गया।

Related posts

बदहाल पार्क और खस्ताहाल सड़कों से परेशान ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी : प्राधिकरण से की ये मांग

Satyendra Kr Vishwakarma

पीएम मोदी की अगवानी में सज रही बाबा भोले की नगरी : सजावट से सभी को लुभाएगी काशी, सीएम योगी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पदानवत कृषि कामदार राम प्रवेश गोड़ को विभाग ने दिया अंतिम मौका

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने किसानों को दिलाया भरोसा : बारिश कम हो या ज्यादा परेशान न हों, हर कदम पर साथ सरकार

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : ओप्पो इंडिया ने 4389 करोड़ रुपये का किया फर्जीवाड़ा, डीआरआई की जांच में मिले हैरान करने वाले साक्ष्य

Abhishek Kumar Rai

Bhupendra Singh : भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी, सलेमपुर में एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!