खबरेंदेवरिया

Dhanvantari Jayanti 2022 : आरोग्य भारती गोरक्षप्रांत ने भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई, हवन-पूजन किया

Deoria News : आरोग्य भारती गोरक्षप्रांत देवरिया (Arogya Bharti Deoria) ने पथरदेवा नगर पंचायत में एक निजी चिकित्सालय पर भगवान धन्वंतरि की जयंती विधि-विधान से मनाई। साथ ही स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक और जिला सचिव आरोग्य भारती डॉ अमर नाथ पाण्डेय ने कहा कि आज पूरा विश्व आयुर्वेद का अनुसरण कर रहा है। आरोग्य भारती आयुर्वेद के महत्व को देश मे गांव-गांव और जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

सक्षम के जिला उपाध्यक्ष डॉ अमित मणि त्रिपाठी ने भगवान धन्वंतरि की जीवनी पर प्रकाश डाला और आयुर्वेद की विशेषता के बारे में बताते हुए वात पित्त कफ के बारे में समझाया। पथरदेवा से जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश तिवारी ने कहा कि आरोग्य भारती का कोरोना काल के समय जो योगदान रहा वो बहुत ही सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि संगठन लोगों को अब भी स्वास्थ्य जीवन शैली के बारे में जागरूक कर रहा है। कार्यक्रम में रवि पाठक, राजू यादव, अभय राव, आद्या यादव, पूजा, सूर्यपाल सिंह, आनन्द, बिकाऊ यादव, पवन दुबे सहित करीब 50 लोग शामिल हुए।

Related posts

मेरी माटी मेरा देश अभियान : क्रांति दिवस से शुरू होगा आयोजन, यूपी की माटी के वीरों का वंदन करेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने किया देवरिया महोत्सव का शुभारंभ : लोक कलाकारों ने बांधा समां, बच्चों ने…

Sunil Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने डैनी-भैसही सीसी रोड का किया लोकार्पण : ग्रामीणों संग सुनी मन की बात

Rajeev Singh

Anti-CAA Protests : एंटी-सीएए प्रदर्शनकारियों का पैसा लौटाएगी योगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह कोविड संक्रमित हुए, निवासियों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : सीएम आदित्यनाथ ने कुशीनगर में तैयारियों का लिया जायजा, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!