अन्यखबरें

अवसर : 21 अप्रैल को राजकीय पॉलिटेक्निक में अप्रेंटिस मेले का होगा आयोजन, 40 बड़ी कंपनियां देंगी मौका

Gautam Buddh Nagar : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नोएडा के प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई (ITI) पास अभ्यार्थियों के लिए बड़ी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आगामी 21 अप्रैल को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ई-1 सेक्टर 31 निठारी, नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर में अपरेंटिस मेले का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यर्थी सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं छाया प्रति के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

40 बड़ी कंपनियां आएंगी
उन्होंने यह भी बताया कि आयोजित होने वाले रोजगार मेले में गौतमबुद्ध नगर की लगभग 40 कंपनियां जैसे सैमसंग, एक्सीडी, यामाहा इलि, सिस्कॉम कॉरपोरेशन, डिक्शन लिमिटेड, नोबलको लिमिटेड, डेंसो इलि, ग्रैजियानो, सी एन एच, मिंडा ग्रुप आदि कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

लाभ उठाएं
उन्होंने कहा कि आईटीआई पास अभ्यर्थी आयोजित होने वाले अप्रेंटिस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाएं। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने यह जानकारी दी।

Related posts

देवरिया में आज से होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज : बीमारियों से बचाव को प्रशासन उठाएगा ये बड़े कदम

Sunil Kumar Rai

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मातृ शक्ति का हुआ सम्मान : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को मिला प्रशिक्षण : हर प्लेटफॉर्म की दी गई जानकारी, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Abhishek Kumar Rai

यीडा में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़ : 175 एकड़ भूमि में हो रही अपैरल पार्क क्लस्टर की स्थापना

Rajeev Singh

जिला पर्यावरण समिति की बैठक : नाराज डीएम ने अनुपस्थित क्षेत्रीय अधिकारी के प्रतिनिधि को किया मीटिंग से बाहर, जानें देवरिया में प्रदूषण से बचाव के लिए प्रशासन की तैयारी

Sunil Kumar Rai

राज्य सूचना आयुक्त ने देवरिया में की सुनवाई : अफसरों को दी 30 दिन के अवधि की लक्ष्मण रेखा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!