खबरेंदेवरिया

देशभक्ति गीतों के साथ देवरिया में निकली अमृत कलश यात्रा : टाउन हॉल ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

Deoria News : मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आज विकास भवन से अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम जनमानस में सहभागिता निभायी।

सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्पना साकार हो रही है। अमृत कलश यात्रा से लोगों में जागृति आई है और राष्ट्रवाद की नई अलख जग रही है। राष्ट्रवाद की अलख से देश 2047 तक विकसित राष्ट्र की कतार में अग्रणी बनेगा। सदर सांसद ने अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी, सोना सोनार के बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद सलेमपुर रविंदर कुशवाहा ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वंतत्रता संग्रह सेनानी, सीमाओं पर बलिदान करने वाले शहीदों के गांव से मिट्टी लेकर दिल्ली में अमृत उद्यान की स्थापना की जाये। हमारी नई पीढ़ी को अपने विरासत और इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। स्वंत्रता आंदोलन के वीरों की वजह से अग्रेजों को देश छोड़ना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों के भारत का निर्माण किया जा रहा है। देश हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास कर रहा है। देश समृद्ध एवं शक्तिशाली बन रहा है। 2047 तक हमारा देश विकसित राष्ट्र में शामिल होगा।

विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया ने अमर शहीदों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम अपनी मिट्टी का वन्दनोत्सव है, जिसमें हम सभी के लिए अपनी विराट सांस्कृतिक विरासत से प्रगाढ़ रूप से रूबरू होने, उसकी भव्यता पर गर्व करने और ऐसे गर्वजनित रस में डूब कर उत्सव में आनंद लेने का स्वर्णिम अवसर है।

कार्यक्रम के दौरान अमर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया जिसमें भटनी के कोडरा निवासी अमर शहीद सिपाही प्रेमचंद की पत्नी तेतरी देवी, बरडीहा दलपत निवासी अमर शहीद अंशुमान सिंह के पिता सूबेदार मेजर रवि प्रताप सिंह, अमर शहीद चंद्रभान चौरसिया की पत्नी पिंकी कुमारी चौरसिया शामिल हैं।

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर की छात्राओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई से संबंधित गीत नाट्य एवं शिव तांडव प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय बरौना तथा कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय बालिका विद्यालय देवरिया की छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण गीत प्रस्तुत किये। संस्कृति विभाग से नामित कलाकार मोहिनी द्विवेदी ने लोकगीत, देवी भक्ति गीत एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, अजय उपाध्याय, अम्बिकेश पाण्डेय, अजय कुमार दूबे, रामदास मिश्रा, नवीन सिंह, रविन्द्र किशोर कौशल, धनुषधारी मणि, कृष्णानाथ राय, श्रीनिवास मणि, तेजबहादुर पाल, राहुल कुमार, मारकंडेय गिरी, जितेन्द्र सिंह, बृजेश गुप्ता, रामेश्वर पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह, प्रमोद, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

Related posts

Deoria news : 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा, एमएलए शलभ मणि ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

Abhishek Kumar Rai

World Population Day 2022 : डीएम ने परिवार नियोजन जागरूकता रैली को किया रवाना, लोगों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में जल निगम के सहायक अभियंता निलंबित : इस वजह से हुई कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

इस योजना का लाभ लेकर शुरू करें अपना व्यवसाय : सरकार दे रही लाखों रुपए की सब्सिडी, ऑनलाइन जमा होगा आवेदन

Sunil Kumar Rai

Ramchandra Vidyarthi : सिर्फ 14 साल की उम्र में तिरंगा फहरा शहीद हुए रामचंद्र विद्यार्थी, मंत्री-विधायक, डीएम और एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

Kisan Diwas 2022 : देवरिया में किसान मेले में कृषकों के लिए लगे स्टॉल, विभिन्न विभागों ने दिखाई प्रदर्शनी  

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!