खबरेंदेवरिया

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने डैनी-भैसही सीसी रोड का किया लोकार्पण : ग्रामीणों संग सुनी मन की बात

Deoria News : सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा (MP Salempur Ravindra Kushwaha) ने बीते दिन लार विकास खण्ड के ग्राम पंचायत डैनी में डैनी भैसही मार्ग से सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस सड़क के बनने से कई गांवों के हजारों लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से गांव के लोगों की लम्बे समय से की जा रही मांग पूरी हुई। किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी सड़कों का होना आवश्यक है।

उन्होने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। गांव में घर -घर खुशहाली लाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर लोगों को प्रत्यक्ष लाभ देने का कार्य हो रहा है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने कहा कि देश की प्रगति का रास्ता गांव से होकर गुजरता है और गांव को अच्छी सड़क से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रस्तावक बलीन्दर यादव, बलवीर सिंह दादा,अरुण सिंह,अजय दूबे वत्स, पुष्पा देवी, संजय त्रिगुणायक,अशोक कुशवाहा, सुनील स्नेही,राजेश शाह आदि मौजूद रहे।

गांव में सुनी मन की बात
सलेमपुर के नैनी डैनी गांव में बूथ संख्या 261 पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने रेडियो के माध्यम से मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि मन की बात में मोदी जी ने बताया कि ई-संजीवनी के माध्यम से डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। यूपीआई के माध्यम से अब भारत और सिंगापुर के बीच पे नाऊ ऐप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से तुरन्त पैसा अपने परिजनों के खाते में भेज सकते हैं।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू,अजय दूबे वत्स,बलबीर सिंह दादा,अरुण सिंह,सुनील स्नेही,अशोक कुशवाहा, राजेश शाह,सन्तोष पटेल आदि मौजूद रहे।

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने मझौलीराज के बूथ नम्बर 98 भगड़ा भवानी पर मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मन की बात जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफार्म है। इस अवसर पर संजय दूबे, मुरली जायसवाल आदि मौजूद रहे।

साथ ही राज्य मंत्री ने सलेमपुर के डाकबंगले पर जनसुनवाई की। उन्होंने क्षेत्र से आये हुए लोगो की समस्याओं को सुना और फोन के माध्यम से अधिकारियों से वार्ता कर तुरन्त निस्तारण करने का आदेश किया।

क्षेत्र से दिव्यांग ट्राईसायकल की मांग ,सड़क निर्माण, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं,अवैध कब्जा,मछली पट्टा को लेकर समस्याओं का निस्तारण किया गया।

इस मौके पर अमरनाथ सिंह,अजय दूबे वत्स,लल्लन सिंह,अमित सिंह,नागेन्द्र गुप्ता प्रकाश पाण्डेय, अंकित,छत्रपाल सिंह,विजय बहादुर गुप्ता,अन्नू सिंह,अखिलेश कुमार,पीएस कांडयपाल,सत्येंद्र सिंह,अशोक सिंह,दयाशंकर तिवारी,ऋषि मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related posts

एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम सफलता : सीएम योगी ने विजेताओं को दी बधाई

Satyendra Kr Vishwakarma

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने सांसद को दिया ज्ञापन : जमकर की नारेबाजी, मिला ये आश्वासन

Rajeev Singh

महिलाओं को सशक्त करेगा नारी शक्ति वंदन विधेयक : अलका सिंह

Shweta Sharma

DEORIA : डीएम ने टॉपर अंशु यादव को किया सम्मानित, कहा- देवरिया देवभूमि है, यहां शिक्षा की कमी नहीं

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सलेमपुर में सड़क ठीक होने तक होगा आंदोलन, उप जिलाधिकारी ने दिया ये आश्वासन

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : 11 अरब से बदलेगी गोंडा की सूरत, मेडिकल कॉलेज से लाखों लोगों को मिलेगी राहत, देखें लोकार्पित प्रोजेक्ट की लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!