खबरेंदेवरिया

देवरिया के सभी मतदान केंद्रों पर लगा विशेष कैंप : लापरवाह बीएलओ के खिलाफ हुई कार्रवाई, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने…

Deoria News : विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण महाअभियान के अंतर्गत आज समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। विशेष कैंप के दौरान युवा मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बीआरडी पीजी कॉलेज, मतदान केंद्र औरा चौरी, जंगल सहजौली, बोडिया अनन्त तथा महुअवां का निरीक्षण किया गया। महुअवां स्थित मतदान केंद्र में कोई बीएलओ नहीं मिला, जिस पर एडीएम प्रशासन ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने पर बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।

एडीएम प्रशासन ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ऐसे अन्य लोग जो आयु संबन्धी अर्हता पूरी करते हों और उनका नाम मतदाता सूची में न हो वे भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं। नए मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है अथवा कोई किसी अन्य क्षेत्र का मतदाता बन चुका है, वो फॉर्म 7 भरकर अपना नाम सूची से विलोपित करा सकता है।

इसी प्रकार यदि किसी मतदाता के नाम में कोई गलती है तो वह फॉर्म 8 भरकर सही करा सकता है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु आगामी विशेष तिथियां 25 नवंबर, 26 नवंबर 02 दिसम्बर तथा 03 दिसम्बर निर्धारित की गयी है। इसके अतिरिक्त मतदाता एंड्रॉयड स्मार्टफोन धारक गूगल प्लेयस्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके अथवा www.voters.eci.gov.in पर भी आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

हजारों स्ट्रीट वेंडर को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ : 6 फरवरी से लगेगा कैंप, जानें डीएम ने क्या कहा

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के 100 शोधार्थियों से किया संवाद : दी ये सीख, पढ़ें यूपी के आकांक्षात्मक ब्लॉक का हाल 

Shweta Sharma

राजधानी लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर सहित 3 शहरों में बढ़े कोरोना मरीज : सीएम ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर चलेगी आरोग्य पाठशाला : एक्सपर्ट बताएंगे स्वस्थ रहने के टिप्स

Rajeev Singh

स्वच्छता अभियान : शहर से गांव तक भाजयुमो, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने की सफाई, लोगों को किया जागरूक

Harindra Kumar Rai

दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय विकास में करें योगदान – डीएम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!