खबरेंदेवरिया

DEORIA : एमएलसी और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सलेमपुर में बनी रणनीति

Deoria / Salempur News : भाजपा सलेमपुर मण्डल ने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह (Dr Dharmendra Singh MLC) का मंगलवार को जोरदार स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

शुभकामनाएं भेजेंगे
डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने समता निवास पर कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा गरीब, शोषित, वंचित एवं किसानों की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था व विश्व में देश के बढ़ते हुए मान-सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को योजनाओं के लाभार्थी अभिनंदन पत्र के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे। गांधी जयंती 2 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ता स्वदेशी से स्वावलम्बी भारत के निर्माण तथा खादी, सादगी एवं स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।

संघर्षों ने उन्हें ताकत दी
सांसद रविंद्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP Salempur) ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वयं सेवक काल के संघर्षों ने उन्हें राष्ट्र को विश्व की बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता से ही पिछले 8 साल में देश ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के कार्य किए हैं। जिसकी 8 साल पहले तक कल्पना करना भी संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अभिषेक जायसवाल, अशोक पांडेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, ओमप्रकाश यादव, विनय पांडेय, अजय दूबे वत्स, त्रिवेणी गुप्ता, विनोद ठठेरा, बचनदेव गोंड़, अमरदत्त यादव, अशोक तिवारी, शम्स परवेज, अनिल ठाकुर, मनजंय मौर्य, अवधेश मद्देशिया, पिंटू तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : पेंशन योजना में पिछड़े ब्लाकों को सीडीओ ने दी 2 दिन की मोहलत, इन स्कीम में हो रही ढिलाई

Harindra Kumar Rai

देवरिया में बनेगा विशाल गौ-अभ्यारण्य : जिलाधिकारी ने अफसरों को दी जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

शिव प्रताप शुक्ला बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर : देवरिया भाजपा ने मनाया जश्न

Rajeev Singh

यूपी : करोड़ों निवासियों को मिलेगी स्वच्छ हवा, बुंदलेखंड में शुरू होगा खास खेती का पायलट प्रोजेक्ट, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी का सख्त आदेश : जनसमस्याओं के निस्तारण में न हो लापरवाही, पुलिस-प्रशासन मिल कर प्राथमिकता से निपटाएं मामले

Sunil Kumar Rai

एक्शन : देवरिया में 107 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त होगी, आरोग्य मित्रों पर भी कार्रवाई, जानें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!