उत्तर प्रदेशखबरें

Ayushman Excellence Award 2022 : स्वास्थ्य सेवा में सुधार के क्षेत्र में यूपी बना चैंपियन, देश के दूसरे राज्यों को पछाड़ा, भारत सरकार ने दिया सम्मान

Uttar Pradesh : सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उत्तर प्रदेश, देश में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सर्वाधिक सुधार करने वाला राज्य बन गया है।

इसके लिए 26 सितम्बर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित ‘आरोग्य मंथन कार्यक्रम’ में उत्तर प्रदेश को ‘आयुष्मान उत्कृष्ट पुरस्कार-2022’ से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्नान अख्तर ने ग्रहण किया।

पहला राज्य बना
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि नेशनल हेल्थ फैसिलिटी रजिस्टर में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस रजिस्टर में 28,728 स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने के साथ उत्तर प्रदेश, देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य हो गया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश लगभग 02 करोड़ आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता खोलने वाला देश का दूसरा राज्य है।

28 हजार सुविधाएं जुड़ीं
प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 28,728 स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया गया है। जबकि कर्नाटक 23 हजार 838, आन्ध्र प्रदेश 13 हजार 335, महाराष्ट्र 12 हजार 902, बिहार 12 हजार 453, मध्य प्रदेश 12 हजार 268, पश्चिम बंगाल 11 हजार 607 विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ने वाले राज्य हैं।

Related posts

देवरिया की कोर्ट ने 29 साल बाद 41 अभियुक्तों को सुनाई सजा : एक को उम्र कैद, पढें पूरा मामला

Rajeev Singh

4 एमओआईसी का वेतन बाधित : डीएम ने लापरवाही पर लिया एक्शन, सभी अधिकारियों को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में पढ़ाएंगे कोटा और दिल्ली के एक्सपर्ट : अभ्युदय योजना के लिए बनेगा सर्वश्रेष्ठ पैनल, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

यूपी के 2 लाख से ज्यादा छात्र दे सकेंगे छात्रवृत्ति योजना परीक्षा : निर्धारित लाभार्थी कोटे की तुलना में होगा 15 गुना अधिक आवेदन

Shweta Sharma

धूमधाम से मना विधायक दीपक मिश्रा शाका का जन्मदिन : जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर जुटे कार्यकर्ता

Rajeev Singh

देवरिया : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज मशाल जुलूस निकाल कर जताएंगे विरोध, जानें वजह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!