उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी के 46 लाख घरों को मिला पानी का कनेक्शन : सीएम ने अभियान में तेजी लाने के दिए आदेश, पढ़ें सरकार का पूरा प्लान

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपने सरकारी आवास पर जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित ‘हर घर नल योजना’ के कार्यों की समीक्षा की।

परियोजना की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने जल जीवन मिशन के समयबद्ध क्रियान्वयन और गुणवत्तापरक कार्यों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में उन्होंने जिलाधिकारियों से परियोजना की भौतिक प्रगति का विवरण भी जाना और नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।

तस्वीर बदल रही है

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के हर देशवासी को शुद्ध पेयजल सुलभ कराने के उद्देश्य से 15 अगस्त, 2019 को घोषित ‘जल जीवन मिशन’ से आज बुंदेलखण्ड, विंध्य क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। हर घर में शुद्ध पेयजल का सपना पूरा हो रहा है। यह ईज ऑफ लिविंग (Ease of Living) के संकल्प को पूरा करने वाली परियोजना है। शुद्ध पेयजल बेहतर स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण आधार भी है, इस दृष्टि से भी जल जीवन मिशन का विशिष्ट महत्व है।

46 लाख परिवारों को मिला कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर नल’ के संकल्प के साथ अब तक हमने 46 लाख 72 हजार घरों में नल के कनेक्शन लगाये हैं। इसमें तेजी की अपेक्षा है। इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक एक करोड़ घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराये जाने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की योजना से अब तक जो क्षेत्र नहीं जोड़े जा सके हैं, उन्हें यथाशीघ्र जोड़ा जाए। इसके लिए जिलाधिकारी भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।

कोई कमी नहीं होगी

उन्होंने कहा कि हर घर नल परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन और गुणवत्तापरक कार्य के लिए पर्याप्त धनराशि की उपलब्धता है। किसी भी जिले में, किसी भी स्तर पर मैनपावर की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। काम में लापरवाही, शिथिलता अथवा सरकारी धन के दुरुपयोग की एक भी घटना किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कहीं कोई एजेंसी गड़बड़ी कर रही है तो तत्काल शासन को अवगत कराएं, कठोर कार्रवाई होगी।

मार्च 2024 तक हर घर में पहुंचेगा पानी

सीएम ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि मार्च, 2024 तक हर राजस्व ग्राम के हर घर में पीने का साफ पानी उपलब्ध हो। हर घर में पाइप्ड पेयजल कनेक्शन लगाए जाने की प्रक्रिया को और तेज किया जाना जरूरी है। अभी हर दिन 13-14 हजार कनेक्शन लगाए जा रहे हैं, इसे 25 हजार तक बढ़ाया जाए। हर गांव में प्रशिक्षित प्लम्बर की तैनाती की जाए। इसमें अनावश्यक देरी न हो।

कार्य में तेजी लाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद अथवा प्रदेश स्तर पर एनओसी जारी करने में अकारण देरी न की जाए। सभी जिलाधिकारी स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए डीपीआर तैयार करने सहित अन्य शुरुआती प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कराएं। कार्य का भौतिक निरीक्षण करते रहें। सुल्तानपुर, बाराबंकी, संभल, अयोध्या आदि जिलों में सुधार अपेक्षित है। एफएचटीसी के लिए सभी जिलों को मासिक टारगेट दिए गए हैं। सीतापुर, प्रयागराज, अलीगढ़, शाहजहांपुर आदि जिलों को कार्य में तेजी लानी होगी। जिलाधिकारी यह टारगेट समय से पूरा होना सुनिश्चित करायें। जरूरत हो तो मैनपावर बढ़ाएं। टेक्निकल स्टाफ से सीधा संवाद करें।


देरी न हो

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्र सरकार की संस्थाओं के साथ मिलकर जलशक्ति, स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे परियोजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाए। विंध्य-बुन्देलखण्ड में पाइप्ड पेयजल के लिए बिजली कनेक्शन में अनावश्यक देरी न की जाए। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग और ऊर्जा विभाग परस्पर समन्वय के साथ इस काम को समय से पूरा कराएं। स्थलीय निरीक्षण की व्यवस्था को और मजबूत करना होगा। कार्यपद्धति में पूरी शुचिता और पारदर्शिता होनी चाहिए। ग्राम जल समितियों को एक्टिव किया जाए। यह समितियां काम की गुणवत्ता का आकलन करेंगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह, प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति अनुराग श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Ayodhya Deepotsav 2021 : आज शाम 9 लाख दीयों से रोशन होगी अयोध्या, योगी सरकार बनाएगी नया रिकॉर्ड, देखें Photos

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में 250 से ज्यादा लाभार्थियों ने हड़पी आवास योजना की धनराशि, नहीं कराया भवन का निर्माण, अब वसूली की कार्रवाई शुरू

Sunil Kumar Rai

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की वृहद वृक्षारोपण-2023 की समीक्षा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : गाजियाबाद से गोरखपुर पहुंचना हुआ और आसान, केंद्र ने कानपुर ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर को दी मंजूरी, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज मशाल जुलूस निकाल कर जताएंगे विरोध, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

4 स्तरीय कमेटी करेगी यूपी में एग्रीस्टैक का क्रियान्वयन : योगी सरकार ने शुरू की तैयारियां, जानें इस स्कीम की सारी खासियत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!