उत्तर प्रदेशखबरें

Navratri 2022 : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, रामलीला और मूर्ति विसर्जन को लेकर दिए आदेश

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शारदीय नवरात्रि (Shardeeya Navratri 2022) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संसार के प्राणियों का हित करती हैं

एम ऑफिस से जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। माँ दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके अनन्त रूप हैं, लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। माँ भगवती भक्तों और साधकों में अपनी ही शक्ति का संचार करते हुए, करुणा एवं परोपकार से संसार के प्राणियों का हित करती हैं।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें

सीएम ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए नवरात्रि (Navratri 2022) तथा दुर्गा पूजा (Durga Pooja) के अवसर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की।

मुस्तैद रहें प्रशासन

प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री ने कहा है कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के समय पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थानीय जरूरतों के मुताबिक रणनीति तैयार की जाए। इस समय नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, ऐसे में मूर्ति विसर्जन के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके दृष्टिगत मूर्ति विसर्जन समितियों से संवाद कर अस्थायी तालाबों में मूर्तियों का विसर्जन कराया जाना उचित रहेगा।

रामलीला का मंचन चलता है

सीएम ने कहा कि रामलीला हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। इसमें बड़ी संख्या में आम जन सहभाग करते हैं। देर रात तक रामलीला का मंचन चलता रहता है। ऐसे में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकतानुसार पुलिस की तैनाती एवं पेट्रोलिंग करायी जाए।

कठोरता बरती जाए

उन्होंने कहा कि पर्व एवं त्योहार शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रबन्ध किए जाएं। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए।

विशेष अभियान चलाया जाए

उन्होंने कहा कि पर्वों एवं त्योहारों के दौरान तय रोस्टर के अनुसार निरन्तर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बिजली की अनावश्यक कटौती नहीं होनी चाहिए। त्योहारों के समय में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग व नगर विकास विभाग इस सम्बन्ध में जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।

कार्रवाई तेज हो

सीएम ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ जनपदों में कतिपय अप्रिय घटनाएं हुई हैं। इनके दोषियों को कठोरतम सजा हो, इसके लिए प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित किया जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम जल्द से जल्द प्रभावित लोगों को न्याय दिलाया जाए। ड्रग माफिया, गौ-तस्कर, शराब माफिया, खनन माफिया और भू-माफिया सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त सभी अराजक तत्वों के खिलाफ निरन्तर प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए।

Related posts

एमएमटी ईंट-भट्ठा मालिक ने मृतकों और घायलों को दी आर्थिक मदद : संघ के पदाधिकारियों ने दिलाया ये भरोसा

Swapnil Yadav

देवरिया में आरंभ हुआ एनसीसी का मेगा कैंप : 600 से अधिक कैडेट्स ले रहे प्रशिक्षण, इन विद्यालयों ने लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया बाईपास के लिए मिली 2087 करोड़ रुपये की मंजूरी : सांसद और विधायक ने लोगों को दी बधाई, इन गांवों से गुजरेगा

Swapnil Yadav

समाधान दिवस : 6 अगस्त को कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को मिलेगा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड, जिले के सभी अधिकारी रहेंगे मौजूद

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : देवरिया मेडिकल कॉलेज में आरोग्य भारती ने लोगों को किया जागरूक, बताया स्वस्थ जीवन शैली के फायदे और तरीके

Abhishek Kumar Rai

97 किसानों को मिला मुफ्त बीज : भाजपा किसान मोर्चा ने बैतालपुर ब्लॉक में किया वितरण, इन कृषकों को मिला लाभ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!