उत्तर प्रदेशखबरें

BIG NEWS : देवरिया, बलिया और गोरखपुर समेत यूपी के 44 जिलों में राहत-बचाव के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात, 7 जनपदों में ज्यादा खतरा

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) तथा पीएसी की टीमें तैनात करने के निर्देश दिए थे।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राहत आयुक्त ने बाढ़ के खतरे के दृष्टिगत वर्तमान में प्रदेश के 44 जनपदों में कुल 67 टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में तैनात की हैं।

7 जनपद बेहाल

प्रदेश के 7 जनपदों वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अयोध्या तथा बरेली में एनडीआरएफ की 8 टीमें तैनात हैं। इसी प्रकार, प्रदेश के 10 जनपदों बाराबंकी, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, इटावा, अयोध्या तथा मीरजापुर में एसडीआरएफ की 15 टीमें लगायी गई हैं।

44 टीमें तैनात

इसके अलावा, प्रदेश के 46 जनपदों सीतापुर, बहराइच, हमीरपुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, चित्रकूट, फिरोजाबाद, आगरा, जालौन, गोरखपुर, देवरिया, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोण्डा, श्रावस्ती, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, गाजीपुर, भदोही, बलिया, वाराणसी, आजमगढ़, मीरजापुर, औरैया, कानपुर देहात, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, चन्दौली, इटावा, मथुरा, मेरठ तथा कासगंज में 17 कम्पनियों की 44 टीमें तैनात की गई हैं।

गोरखपुर में गिरा मकान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने शनिवार को जनपद गोरखपुर के जगन्नाथपुर कोतवाली क्षेत्र में मकान गिरने की दुर्घटना में हुई एक व्यक्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने इस दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावितों को हर सम्भव मदद और राहत प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।

शोक व्यक्त किया

सीएम योगी ने जनपद इटावा, कासगंज, फिरोजाबाद एवं हमीरपुर में अतिवृष्टि, जनपद बलरामपुर, शाहजहांपुर, मैनपुरी व हरदोई में आकाशीय विद्युत तथा जनपद प्रयागराज में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।

इन जिलों में बरपा कहर

राहत आयुक्त कार्यालय से उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार अतिवृष्टि से जनपद इटावा में 10, कासगंज में 01, फिरोजाबाद में 03 एवं हमीरपुर में 01 जनहानि, आकाशीय विद्युत से जनपद बलरामपुर में 01, शाहजहांपुर में 01, मैनपुरी में 02 तथा हरदोई में 01 जनहानि, जनपद प्रयागराज में डूबने से 01 जनहानि हुई है। जनपद बलिया में डूबने से 02 व्यक्ति लापता हैं। अतिवृष्टि से जनपद इटावा में 04, फिरोजाबाद में 07 लोग घायल हैं।

Related posts

देवरिया : कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता और आम लोगों ने लिया बूस्टर डोज, डीएम ने नागरिकों से की यह अपील

Abhishek Kumar Rai

एक सप्ताह में यूपी का हर पुलिस थाना होगा सीसीटीवी से लैस : सीएम योगी ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट में मांगा जनसहयोग

Sunil Kumar Rai

यूपी : 7 जुलाई को एक मंच पर जुटेंगे पीएम-सीएम और गवर्नर समेत 300 से ज्यादा शिक्षाविद्, इन मुद्दों पर होगी मंथन

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया, गोरखपुर होते हुए बिछेगा नया रेल ट्रैक, पैसेंजर ट्रेनें समय से भरेंगी फर्राटा, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव में इन प्रत्याशियों का समर्थन करेगी लार युवा मोर्चा : बैठक कर बनाई रणनीति

Rajeev Singh

पीएम मोदी की अगवानी में सज रही बाबा भोले की नगरी : सजावट से सभी को लुभाएगी काशी, सीएम योगी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!