खबरेंदेवरिया

DEORIA : एडीएम वित्त नागेंद्र कुमार सिंह ने अफसरों संग देवरहा बाबा आश्रम का किया दौरा, जलभराव पर दी ये प्रतिक्रिया

Deoria news : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम बरहज गजेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीएन सिंह सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने मइल स्थित देवरहा बाबा आश्रम का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने आश्रम के महंत श्याम सुन्दर दास से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्रम स्थल के निकटवर्ती क्षेत्रों में जलभराव का जायजा लिया।

एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि आश्रम जलभराव से पूरी तरह मुक्त है एवं आश्रम की गौशाला में गोवंश पूरी तरह सुरक्षित हैं। गोवंशों का टीकाकरण कार्य भी आज किया गया तथा आश्रम में गोवंशों के लिए भूसे-चारे की पर्याप्त व्यवस्था है। आश्रम के निकटवर्ती क्षेत्र में हल्के जलभराव की स्थिति है और जल स्तर निरंतर घट रहा है।

दरअसल प्रशासनिक अफसरों का दौरा उस वायरल वीडियो के बाद हुआ, जिसमें आश्रम के महंत ने गौशाला की समस्याएं उठाई थीं। उन्होंने बताया था कि गौशाला में पशुओं के चारे का संकट है। इसके अलावा आसपास जलजमाव से परिस्थितियां और जटिल हो गई हैं।

Related posts

दुनिया में बढ़ी आयुर्वेद की मांग : मगर भारत में विरोध पर चिकित्सकों ने जताई चिंता, कार्रवाई की मांग की

Sunil Kumar Rai

आरोग्य भारती ने बताए स्वस्थ रहने के तरीके : इन उपायों को अपनाकर रहें निरोग

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 136 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद : इन किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, इस वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Sunil Kumar Rai

स्कीम : बेटियों की शादी के लिए अनुदान दे रही यूपी सरकार, ऑनलाइन करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : डीएम और एसपी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिया आदेश, लेखपाल को लगाई फटकार, VIDEO

Sunil Kumar Rai

कम प्रसव होने पर सीएमओ ने कई का वेतन रोका : फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करते मिले तो…

Rajeev Singh
error: Content is protected !!