खबरेंदेवरिया

शारीरिक शिक्षा अध्यापक महापरिषद का गठन : बीआरडी कॉलेज भाटपररानी के विपिन चंद्र यादव अध्यक्ष नियुक्त, देखें सभी पदाधिकारियों की लिस्ट

Deoria news : देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज (Government Inter College Deoria) में शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ का वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा अध्यापक महापरिषद का गठन सर्वसम्मति से किया गया। साथ ही इसके विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति कर नामों की घोषणा की गई।

शारीरिक शिक्षा अध्यापक महापरिषद के संरक्षक मंडल में बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया के सेवानिवृत्त अध्यापक शिवेंद्र तिवारी, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज देवरिया के सेवानिवृत्त अध्यापक श्री प्रकाश तिवारी और रिटायर अध्यापक तेज बहादुर यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

शारीरिक शिक्षा अध्यापक महापरिषद के अध्यक्ष पद पर बीआरडी कॉलेज भाटपाररानी के विपिन बिहारी चंद्र यादव को नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर हरिभगत सिंह, अजीत कुमार, रामशरण यादव, उदय भान सिंह और सतीश मौर्य को मनोनीत किया गया है।

प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी को महापरिषद का मंत्री नियुक्त किया गया है।

संजीवन लाल वर्मा, विवेक राय, अरुण कुमार सिंह, मनोज सिंह,शेषनाथ चौहान और दिव्या पांडे को उप मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन मंत्री के पद पर शैलेंद्र सैनी और प्रवीण सिंह को नियुक्त किया गया है।

उप संगठन मंत्री पद पर अमित कुमार, विजय प्रकाश, दुर्गेश कुमार गुप्ता, शिव शंकर सरोज, पंकज कुमार और संदीप वर्मा को मौका मिला है।

राम प्रकाश त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

शशीचंद्र पांडे, संजय सिंह, रोहित कुमार, धीरेंद्र यादव और राकेश सोनकर को उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आय-व्यय निरीक्षक पद पर सत्यम मिश्रा और रामजी कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है।

उप आय व्यय निरीक्षक पद पर राजेश यादव और प्रशांत सिंह को नियुक्त किया गया है।

महापरिषद के सदस्य पद पर अनिवेश कुमार, अनूप मिश्रा, दिग्विजय प्रजापति, मृदुल तिवारी, जयकरन,  सच्चिदानंद पांडे, शैलेश प्रताप मल और प्रियंका को जिम्मेदारी दी गई है।

आज के सम्मेलन में राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडलीय मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ उमा शंकर लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजेश राय, प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी, प्रधानाचार्य गणेश शंकर शर्मा और विभिन्न विद्यालयों से शारीरिक शिक्षक तथा शारीरिक शिक्षिका, कीड़ा प्रभारी और पूर्व प्रधानाचार्य समेत अन्य लोग सम्मेलन में शामिल हुए।

Related posts

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए पदक

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : 18 केंद्रों पर वनरक्षक परीक्षा में लागू रहेंगे ये प्रतिबंध, शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ एग्जाम

Satyendra Kr Vishwakarma

Chhath Puja 2022 : खास होगी यूपी की छठ पूजा, व्रतीजनों को मिलेगी हर सुविधा, सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा

Sunil Kumar Rai

डीएम ने किया निर्माणाधीन सीड स्टोर का निरीक्षण : खराब गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, जेई पर एक्शन

Abhishek Kumar Rai

World Environment Day 2022 : विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने का लिया संकल्प, नवाब सिंह नागर ने की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

राज्य प्राकृतिक खेती बोर्ड गठित होगा : किसान और कृषक संगठन होंगे गवर्निंग बॉडी के सदस्य, इन लक्ष्यों को हासिल करेगी योगी सरकार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!