खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : खाद्य विभाग ने देवरिया में खराब एक कुंतल मिठाई नष्ट कराया, दर्जनों मिष्ठान केंद्रों की हुई जांच

Deoria news : बरसात के सीजन में संक्रामक बीमारियों से आम जनमानस के बचाव के लिए बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड द्वितीय रमेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया की टीम ने शहर के बस स्टैंड से लेकर भटवालिया चौराहे तक स्थित सभी मिठाई की दुकानों का सघन निरीक्षण किया।

एक कुंतल मिठाई नष्ट कराया
इस दौरान टीम ने दूषित व मानव उपयोग के लिए न पाए जाने पर लगभग 1 कुंतल मिठाई नगर पालिका देवरिया से प्राप्त कूड़ा वाहन के माध्यम से नष्ट करा दिया। नष्ट हुए मिष्ठान का मूल्य लगभग ₹25000 था।

चेतवानी दो गई
समस्त मिठाई विक्रेताओं के यहां से बूंदी के लड्डू, मिल्क केक तथा अन्य मिठाइयां जो दुर्गंध युक्त थीं या मानव उपयोग के लिए उचित प्रतीत नहीं हो रही थी, उन्हें नष्ट कराया गया और सख्त चेतावनी दी गई कि निरीक्षण में पुनः अनियमितता पाए जाने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

इस टीम ने की कार्रवाई
इस खाद्य अभियान का निर्देशन सहायक आयुक्त (खाद्य ) द्वितीय ने स्वयं किया। उनके साथ मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, खाद्य सहायक राम भरत एवं नगर पालिका परिषद देवरिया के कर्मचारी मयवाहन सम्मिलित थे।

Related posts

Lumpy skin disease : देवरिया में पशुओं के मेले पर रोक, लम्पी स्किन रोग से बचाव के लिए प्रशासन ने किए ये उपाय, जानें संक्रमण के लक्षण

Sunil Kumar Rai

यूपी की दो विधान सभा सीटों पर होगा उपचुनाव : कार्यक्रम जारी, दांव पर आजम खान की बादशाहत

Swapnil Yadav

DEORIA : ओडीओपी और हस्तशिल्प उत्पादों के लिए 3 दिन लगेगा मेला, स्टॉल लगाने के लिए करें आवेदन

Satyendra Kr Vishwakarma

मिशन : जनपद के समग्र विकास में मददगार होगी गौतमबुद्ध नगर विकास समिति, श्रम सहयोग के जरिए साधेगी लक्ष्य

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : बिना यूआईएन नंबर लाइसेंसी शस्त्र माना जाएगा अवैध, तुरंत स्थानीय थाने में जमा कराएं

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 193 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा : हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम ने दीं शुभकामनाएं

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!