खबरेंदेवरिया

DEORIA : भाजपा महिला मोर्चा का क्षेत्रीय प्रशिक्षण सम्पन्न, सांसद गीता शाक्य बोलीं-राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

Deoria news : देवरिया औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को हुआ। जिसमें महिला मोर्चा की क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा गोरक्ष क्षेत्र के सभी 12 जनपदों की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और महामंत्रियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का शुभारंभ मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य और क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद मोर्चाध्यक्ष देवरिया भारती शर्मा ने सभी का स्वागत किया।

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम-सांसद गीता शाक्य
प्रथम सत्र में राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान पर बोलते हुये महिला मोर्चा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष,राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि आदि काल से ही महिलाओं की सहभागिता और सहयोग समाज निर्माण में अहम रहा है। नारी वह सनातन शक्ति है, जो अनादि काल से उन सामाजिक दायित्वों का वहन करती आ रही हैं, जिन्हें पुरुषों का कंधा सम्भाल नहीं पाता। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में उस राष्ट्र की आधी आबादी की भूमिका की महत्ता से इनकार नहीं किया जा सकता है। आधी आबादी यदि किसी भी कारण से निष्क्रिय रहती है तो उस राष्ट्र या समाज की समुचित और उल्लेखनीय प्रगति के बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं।

स्थिति बदतर हो गई
उन्होंने कहा कि समय के साथ – साथ भारतीय समाज में उत्तर वैदिक काल से ही महिलाओं की स्थिति निम्नतर होती गई और मध्यकाल आते आते समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों ने स्त्रियों की स्थिति को और बदतर कर दिया।आधुनिकता के आगमन एवं शिक्षा के प्रसार ने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाना प्रारम्भ किया, जिसका परिणाम राष्ट्र की समुचित प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होने के रूप में सामने है।

देश को आगे बढ़ा रहीं महिलाएं
आज चिकित्सा का क्षेत्र हो या इंजीनियरिंग का, सिविल सेवा का हो या बैंक का, पुलिस का हो या फौज का, वैज्ञानिक हो या व्यवसायी प्रत्येक क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर स्त्रियां आज सम्मान के पद पर आसीन हैं। राष्ट्र के निर्माण में स्त्रियों का सबसे बड़ा योगदान घर एवं परिवार को संभालने के रूप में हमेशा रहा है। आज नारी पुरुषों से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है और देश को आगे बढ़ा रही है।

दूसरे सत्र में भाजपा का इतिहास पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने सम्बोधित करते हुये जनसंघ के समय से आज तक की भाजपा के यात्रा के विषय मे विस्तार से बताया।

तीसरे सत्र में महिला कार्यकर्ता के सामने राजनीतिक एवं व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियों पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने प्रकाश डाला।

चतुर्थ सत्र में नये भारत के निर्माण में केन्द्र सरकार का महत्व एवं उपयोगिता के बारे में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अस्मिता चन्द ने विस्तार से बताया की केन्द्र की सरकार कैसे नये भारत का निर्माण कर रही है।

पांचवे और अन्तिम सत्र में हमारा विचार परिवार पर मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ ममता पाण्डेय ने प्रकाश डाला।

कार्यशाला में रहे उपस्थित
जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, निहारिका त्रिपाठी, रंजना सोनकर, अर्चना सिंह, रोली सिंह, चंद्रप्रभा पाण्डेय, चित्रा देवी, शकुंतला जायसवाल, श्वेता श्रीवास्तव, अम्बिकेश पाण्डेय, तेजबहादुर पाल, मारकंडेय गिरी, बबिता चौहान, सीमा जायसवाल, रजनी पाण्डेय, अर्चना पाण्डेय, नीरज गुप्ता, अरुन मिश्रा, बबिता, प्रतिमा सिंह, चंचला शुक्ला, सरोज शुक्ला, तारा राय, उषा पाण्डेय, ममता शाह, मुन्नी शर्मा, आशा ओझा, उषा आर्या, अंजना सिंह समेत सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, सभी जनपदों की जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहीं।

कार्यशाला में इन जनपदों की रही उपस्थिति
गोरखपुर महानगर, गोरखपुर जिला, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, लालगंज, आजमगढ़, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, महराजगंज और बलिया।

Related posts

दुःखद : गौरीबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह नहीं रहे, कृषि मंत्री और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

धनौती में कंबाइन सीज : नायब तहसीलदार और महुआडीह पुलिस ने की कार्रवाई, पराली जलाने वाले किसान से वसूला गया जुर्माना

Sunil Kumar Rai

भाजपा सरकार में किसान खुशहाल : सुनील गुप्ता

Satyendra Kr Vishwakarma

शिक्षा विभाग में बंपर ट्रांसफर : देवरिया और कुशीनगर समेत 33 जिलों के बीएसए का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड : जनवरी से जून तक बिकी 60 लाख से ज्यादा एसी, कंपनियों ने किया ये दावा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 11 विक्रेताओं पर लाखों का जुर्माना : खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कोर्ट ने सुनाया फैसला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!