खबरेंदेवरिया

दुःखद : गौरीबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह नहीं रहे, कृषि मंत्री और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Deoria News : देवरिया के गौरी बाजार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व बसपा (Bahuja Samaj Party) विधायक प्रमोद सिंह (65 वर्ष) का बुधवार की देर शाम हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। फिलहाल वह जिले के कद्दावर भाजपा नेताओं में शुमार थे। बीते दिन वह दिपावली और छठ के मौके पर गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम असनहर अपने पैतृक गांव आए थे।

अचानक हुई समस्या

जानकारी के मुताबिक वह पूरी तरह स्वस्थ थे। बुधवार को पूरे दिन ग्रामीणों को मिठाई वितरित की। उन्हें दीपावली की बधाई दी। मगर अचानक रात 8 बजे के आसपास उनकी तबीयत खराब हो गई। उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे जिले में लोग दुखी हैं।

शाकिर अली को हराया था

प्रमोद सिंह 15वीं विधानसभा में वर्ष 2007 से 2012 तक गौरी बाजार विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व मंत्री स्वर्गीय शाकिर अली को हराया था। 

हार गए

2011 में हुए परिसीमन में गौरीबाजार विधानसभा क्षेत्र समाप्त हो गया। उसका अधिकांश हिस्सा देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में आ गया। 2012 का विधानसभा चुनाव वह देवरिया सदर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। प्रमोद सिंह सफल व्यवसाई भी रहे। मुंबई में उनका बड़ा कारोबार था। उन्होंने काफी प्रतिष्ठा अर्जित की। अपने पूरे जीवन लोगों की मदद की।

नहीं बनाया उम्मीदवार

साल 2017 में उन्होंने देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में टिकट की दावेदारी की, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नही बनाया। इसके बाद भी वह भाजपा से जुड़े रहे। पंचायत चुनाव में उन्होंने अपने पुत्र पंकज सिंह को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाने की तैयारी की, लेकिन पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया। इस वजह से वह पुत्र को चुनाव नहीं लड़ा सके।

कृषि मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लिखा, गौरीबाजार विधानसभा से लोकप्रिय विधायक रहे श्री प्रमोद सिंह जी का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

दोस्त ने किया याद

उनकी मृत्यु पर भाजपा के कद्दावर नेता रहे शैलेश कुमार त्रिपाठी ने लिखा, बेहद दुखद समाचार! मेरे अत्यंत प्रिय पूर्व विधायक भाजपा नेता प्रमोद सिंह के निधन की सूचना ने मुझे निःशब्द कर दिया है। ईश्वर उन्हें सद्गति और परिवार को शक्ति प्रदान करे। श्रद्धांजलि।

Related posts

त्योहारों की तैयारी : अफवाह उड़ाने वालों को डीएम और एसपी ने दी चेतावनी, प्रतिबंधित पशुओं की बलि नहीं होगी

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा : पटनवा पुल और हेतिमपुर पहुंचे दोनों अधिकारी, ग्रामीणों ने की ये मांग

Sunil Kumar Rai

Deoria News : विधायक शलभ मणि और डीएम एपी सिंह ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल : सीडीओ की जांच में बंद मिला बनकटा स्वास्थ्य केंद्र, बेतरतीब बाहर रखी मिली दवाइयां और सामान

Harindra Kumar Rai

अतीक अहमद को नैनी जेल किया गया शिफ्ट : आज कोर्ट में होगी पेशी

Rajeev Singh

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ली अभ्युदय कोचिंग की क्लास, बताए सफलता के गुर

Shweta Sharma
error: Content is protected !!