खबरेंदेवरिया

स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल : सीडीओ की जांच में बंद मिला बनकटा स्वास्थ्य केंद्र, बेतरतीब बाहर रखी मिली दवाइयां और सामान

-सीडीओ के निरीक्षण में बंद मिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा

-एएनएम ने अपने स्थान पर निजी कर्मी को कर रखा था तैनात, सीडीओ ने लगाई फटकार

-कार्रवाई के लिए निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी

Deoria news : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने रविवार की सायं 5:15 पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला। कोई भी सरकारी स्टॉफ उपस्थित नहीं मिला, जबकि अस्पताल की कई महत्वपूर्ण सामग्री बाहर रखी हुई मिली।

लापरवाही हुई है

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की महत्वपूर्ण सामग्रियां बिना किसी सुरक्षा के बाहर रखना एवं किसी भी स्वास्थ्यकर्मी का न मिलना लापरवाही का संकेत कर रहा है। अवकाश के दिन भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर की तैनाती की जाती है।

निजी तौर पर तैनात कर रखा है

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुनीता नाम की एक महिला कुछ देर बाद आई, जो न तो सरकारी स्टॉफ थी न ही संविदा अथवा आउट सोर्सिंग कर्मी। उसने बताया कि एएनएम ने उसे अपने स्थान पर कार्य करने के लिए निजी तौर पर तैनात कर रखा है।

रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए तैनात किसी भी स्टॉफ का न मिलना चिंता का विषय है। इस संबन्ध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

Related posts

यूपी में 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड कराए जाएंगे वितरित : योगी सरकार ने किसानों के लिए 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की

Sunil Kumar Rai

बच्चों के प्रति लापरवाही क्षम्य नहीं : अपर जिला और सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह

Sunil Kumar Rai

बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा : बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट, सरकार की तैयारी का दिखा असर

Rajeev Singh

1952 करोड़ के निवेश से देवरिया में मिलेगा हजारों को रोजगार : खुलेगी जनपद के विकास की नई राह

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दो हजार लोगों ने मानव श्रृंखला बना कर दिया खास संदेश : डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने दिलाई ये शपथ

Sunil Kumar Rai

ठप हुआ Ganga Expressway का काम : साइट पर जलभराव से परेशानी, पढ़ें अब तक की Progress Report

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!