खबरेंदेवरिया

Deoria news : उसरा बाजार के इस प्लांट से 4 ब्लॉक को मिलेगा टेकहोम फूड, 300 समूहों ने की मदद, डीएम ने किया निरीक्षण

Deoria news : डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उसरा बाजार में स्थापित टीएचआर उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया।

5 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता वाली इस इकाई से जनपद के 4 ब्लॉकों में आइसीडीएस से संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पूरक पुष्टाहार उपलब्ध कराने के लिए टेकहोम फूड की आपूर्ति की जायेगी। जिलाधिकारी ने उत्पादन केन्द्र की प्रभाविता को बढाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

4 ब्लॉक में होगी आपूर्ति

टेकहोम यूनिट फूड के अन्तर्गत इस केन्द्र में 20 महिलाओं के समूह को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। तुलसी एग्रो लिमिटेड कम्पनी इन महिलाओं को प्रशिक्षण देगी। इस केन्द्र पर आटा-बेसन का हलवा व बर्फी, दलिया-मूंगदाल की खिचड़ी बनायी जायेगी, जिसकी आपूर्ति भलुअनी, बरहज, देवरिया सदर तथा रामपुर कारखाना ब्लॉक के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिये की जायेगी।

300 एसएचजी ने दी मदद

परियोजना के डीएमएम अरविन्द ने बताया कि इस केन्द्र के लिए 300 स्वयं सहायता समूहों ने 30-30 हजार रुपए की रकम का योगदान किया है, जिससे इस केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। उत्पादन केन्द्र में फिलहाल एफसीआई से रियायती दर पर दिया गया गेहूं उपलब्ध है। अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की प्रक्रिया चल रही है।

सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया

जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं के साथ संवाद भी किया और उन्हें इसमें बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ने ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार के नये अवसर मिले हैं, जिससे वो आत्मनिर्भर बनी है। इस अवसर पर डीसी मनरेगा डीएस राय, ब्लाक मिशन प्रबंधक सदानंद सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।

Related posts

दो महत्वपूर्ण बैठकों की तिथियां टलीं, जानें क्यों हुए बदलाव और कब होंगी ये मीटिंग

Swapnil Yadav

‘पेज जीता तो चुनाव जीता’ : गौरीबाजार में बोले जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पढ़ें पार्टी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

कैसे होगा देवरिया का विकास ! जब विकास भवन के बाबू देखते रहेंगे वीडियो, सीडीओ के निरीक्षण में मिला ये हाल

Sunil Kumar Rai

परंपरागत चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की महत्ता को सभी ने माना : सीएम योगी

Swapnil Yadav

BIG NEWS : देवरिया सदर से एमएलए शलभ मणि समेत 8 पर दर्ज होगा केस, अदालत ने दिया ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

जानें क्यों अखिलेश यादव ने किया मंडल कमीशन का जिक्र : एमके स्टालिन की इस पहल को बताया खास

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!