खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : महुआडीह में कुर्ना नाले में नहाने गया युवक डूबा, 24 घंटे बाद तक नहीं मिला सुराग

Deoria news : देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र (Mahuadih Thana Area) में गुरुवार की सुबह कुर्ना नाले में नहाने गए युवक का अब तक सुराग नहीं मिला है। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस अभी भी उसकी तलाश के लिए अभियान चला रही हैं। लेकिन सफलता नहीं मिली है। अनहोनी की आशंका से परिवार गमगीन है। बुजुर्ग मां का रो- रो कर बुरा हाल है।

नहाने उतर गया
जानकारी के मुताबिक महुआडीह थाना क्षेत्र के गोठा रसूलपुर गांव का रहने वाला उमेश कुमार गोंड (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शारदा गौड़ गुरुवार की सुबह घर से चौराहे पर गया था। वहां से वापस आते समय अमारी धुस से गोठा रसूलपुर जाने वाले मार्ग के बीच कुर्ना नाले में स्नान करने उतर गया।

तेज बहाव की चपेट में आ गया
बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कुर्ना नाले में जल का बहाव तेज है। देखते – देखते वह गहरे पानी में उतर गया और तेज बहाव की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के चलते नाले में उतरने की हिम्मत कोई नहीं कर सका।

सुराग नहीं मिला
लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की तलाश के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गुरुवार से तलाशी अभियान जारी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उमेश गोंड का कोई सुराग नहीं मिला है।

मां कर रही इंतजार
लोगों ने बताया कि उमेश की दो शादियां हुई थीं। लेकिन उसके व्यवहार से दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गईं। फिलहाल परिवार में उसकी मां तथा बड़े भाई – भाभी हैं। परिजन उसकी सकुशल बरामदगी के लिए आस लगाए बैठे हैं। गांव के लोग इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।

Related posts

‘ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूरी बनाएं जनप्रतिनिधि,’ सीएम योगी ने किया विधायकों का मार्गदर्शन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री ट्रायल बैठक, जनपद के सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी

Abhishek Kumar Rai

बिना एसएमएस कटाई करते कंबाइन होगी जब्त : पराली जलाने पर देना होगा जुर्माना, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

अल्टीमेटम : प्रतापपुर रोड़ का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी, 4 महीने में पूरा होगा काम, दो कंपनियों पर लगाया जुर्माना

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 23.61 लाख मतदाताओं के लिए बने 2572 पोलिंग स्टेशन, देखें विधानसभावार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

देवरिया के सभी स्कूलों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान : ग्राम सभाओं में निकली रैली, बच्चों ने दिया ये संदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!