खबरेंदेवरिया

उपलब्धि : विजेंद्र राय लवली को मिला दुष्यंत स्मृति सम्मान, अब पद्मश्री की तैयारी, 27 वर्षों में लगा चुके हैं 5 लाख से ज्यादा पौधे

Deoria news : बिना किसी सरकारी सहयोग के 5 लाख से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विजेंद्र राय लवली को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ (CCS University Meerut) के सभागार में दुष्यंत स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें यह अवार्ड दिया।

5 लोगों को मिला अवार्ड

बताते चलें कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाले लोगों को दुष्यंत स्मृति सम्मान से नवाजा जाता है। इस बार उत्तर प्रदेश से सिर्फ 5 लोगों को यह अवार्ड दिया गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के सभागार में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित कर इन सभी को सम्मानित किया गया। जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने सभी चयनित पर्यावरणविद को यह अवार्ड दिया। इस सम्मान के लिए लवली ने मेरठ के लोगों को धन्यवाद दिया।

दिया जाए पद्मश्री सम्मान

गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन शुक्ला ने विजेंद्र राय लवली को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 3 जुलाई को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा है कि विजेंद्र कुमार राय ने बिना किसी सरकारी और आर्थिक सहायता के पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अब तक 500000 पौधों का रोपण एवं उनका संरक्षण किया है। साथ ही नदियों का संरक्षण और उनके संवर्धन के लिए समाज के जागरूक नागरिकों को इस अभियान से जोड़कर पिछले 27 वर्षों से प्रकृति का संरक्षण कर रहे हैं।

अभियान को आगे बढ़ाने में सहायक होगा

सांसद ने आगे लिखा है कि, विजेंद्र राय गांव में पराली न जलाने को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाते रहे हैं। इसके लिए उन्हें कई राज्यों में सम्मानित किया जा चुका है। वह युवा पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी अगुवाई में हजारों युवा इस अभियान से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इस प्रख्यात पर्यावरण प्रहरी को आपसे पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाना उचित होगा। यह सम्मान इस अभियान को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही युवा पीढ़ी इससे प्रेरणा लेगी।

14 वर्ष की उम्र से शुरू हुआ सिलसिला

बताते चलें कि देवरिया के राघव नगर निवासी विजेंद्र राय लवली करीब 27 वर्षों से निशुल्क पौधारोपण व पौधे बांट रहे हैं। सिर्फ 14 वर्ष की उम्र में ही उन्हें पेड़-पौधों से लगाव हो गया था। उस उम्र से वह जुनून के साथ पौधरोपण करते रहे हैं।

27 वर्षों से लगा रहे पौधे

मूलतः संत कबीर नगर जनपद के ग्राम पोस्ट बड़गो निवासी विजेंद्र उर्फ लवली राय 4 वर्ष की उम्र में अपने बड़े पिता डॉक्टर एसपी राय के साथ देवरिया पढ़ने के लिए आए। तभी से देवरिया राघव नगर मोहल्ले में उनके साथ ही रहने लगे। वह 27 वर्षों से बिना किसी सरकारी व आर्थिक सहायता के निःशुल्क पौधे लगा रहे हैं।

Related posts

BREAKING : सीएम योगी के कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर एकाउंट हैक, जांच शुरू

Sunil Kumar Rai

देवरिया : ग्राम समाधान दिवस में 344 शिकायतें दर्ज हुईं, लापरवाह पंचायत सहायक पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

बेटियों को बचाने की मुहिम : देवरिया मेडिकल कॉलेज में काटा गया केक, अभिभावकों को…

Swapnil Yadav

जल जीवन मिशन की हकीकत : ग्रामीणों ने सीडीओ को गिनाईं समस्याएं, लीक हो रहे पाइप से पानी की आपूर्ति बाधित, दो एजेंसी पर लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai

देवरिया के लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत : रोडवेज परिसर में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग, जिलाधिकारी ने बनाया ये प्लान

Swapnil Yadav

देवरिया में मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम ने अभियान चलाने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!