खबरेंखेल

Asia Cup 2022 : श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर छठी बार एशिया कप पर किया कब्जा, भानुका राजपक्षा की जबरदस्त पारी से पस्त हुई विपक्षी टीम

New Delhi : राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहे श्रीलंका के लिये क्रिकेट के मैदान पर उसके 11 खिलाड़ी नायक बनकर उभरे, जिन्होंने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर रविवार को छठी बार एशिया कप जीता और देशवासियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।


यह जीत सिर्फ श्रीलंका के क्रिकेट के लिये ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और राजनीतिक तौर पर भी काफी मायने रखती है। एक समय 5 विकेट 58 रन पर गंवाने के बाद भानुका राजपक्षा के 45 गेंद पर नाबाद 71 रन की मदद से श्रीलंका ने 6 विकेट पर 170 रन बनाये।

147 रन पर आउट हुई पाकिस्तानी टीम
जवाब में पाकिस्तानी टीम 147 रन पर आउट हो गई। जबकि एक समय उसका स्कोर 2 विकेट पर 93 रन था। श्रीलंका के तेज गेंदबाज प्रमोद मधुशान ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 और लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने4ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए।


55 रन बनाए
हसरंगा ने 17वें ओवर में 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले मधुशान ने बाबर आजम (पांच) और फखर जमां (0) को आउट करके श्रीलंका का शिकंजा कस दिया था। मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंद में 55 रन बनाये, जबकि इफ्तिखार अहमद ने 31 गेंद में 32 रन जोड़े।

170 रन का लक्ष्य दिया
श्रीलंका ने क्षेत्ररक्षण में भी जबर्दस्त मुस्तैदी दिखाते हुए रन बचाये और अच्छे कैच लपके, जबकि पाकिस्तानी क्षेत्ररक्षकों ने निराश किया। इससे पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के दिये शुरूआती झटकों से टीम को निकालते हुए भानुका राजपक्षा ने नाबाद 71 रन बनाकर श्रीलंका को 6 विकेट पर 170 रन तक पहुंचाया।

गेंदबाजी का फैसला लिया
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जो शुरूआत में सही साबित होता लग रहा था लेकिन राजपक्षा ने आखिरी 4 ओवर में 50 रन बनाकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अर्धशतक लगाया
पाकिस्तान के नसीम शाह ने 4 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया जबकि हारिस रऊफ ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाये। दोनों ने पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाकर पावरप्ले में श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। लेकिन इसके बाद राजपक्षा ने संकटमोचन की भूमिका निभाते हुए अपने कैरियर का बेहतरीन अर्धशतक लगाया।

6 चौके मारे
स्पिनर शादाब खान ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। राजपक्षा ने 45 गेंद में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 71 और वानिंदु हसरंगा ने 21 गेंद में 36 रन बनाये। दोनों ने 58 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जबकि एक समय पर श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 58 रन था।

54 रन जोड़े
चामिका करूणारत्ने के साथ राजपक्षा ने 54 रन जोड़े और श्रीलंका को 160 के पार ले गए। पाकिस्तान के 19 वर्ष के तेज गेंदबाज शाह ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कुसल मेंडिस को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। धनंजय डिसिल्वा (21 गेंद में 28 रन) ने जरूर कुछ अच्छे शॉट लगाये लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके।

Related posts

UP Budget 2022 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट को आंकड़ों का मकड़जाल बताया, गिनाईं कमियां

Satyendra Kr Vishwakarma

परिणीति चोपड़ा के सवाल पर हंस पड़े राघव चड्ढा : इस अंदाज में दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : बकरीद पर शांति के लिए 47 मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया की 6 नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें अनारक्षित : प्रदेश की 544 सीटों के लिए जारी हुई लिस्ट, देखें

Rajeev Singh

BREAKING : यूपी की 58 हजार ग्राम पंचायतों में लोगों को मिलेगा मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट, मगर रहेगी एक बाध्यता, जानें

Sunil Kumar Rai

4 फरवरी से शुरू होगा देवरिया महोत्सव : एडीएम ने किया स्थल का निरीक्षण, पढ़े पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!