खबरेंदेवरिया

Vivekananda Youth Award : विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 12 सितंबर तक करें आवेदन, सरकारी नौकरी वालों को नहीं मिलेगा मौका

-विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कार के लिए होंगे पात्र

-आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर निर्धारित

Deoria news : जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

यह पुरस्कार युवाओं को विकास कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल-कूद सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, सक्रीय नागरिकता, सामुदायिक सेवा खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता आदि राष्ट्रीय अथवा सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को विशिष्ट पहचान देने के लिए प्रदान किया जायेगा।

ये हैं शर्तें

पात्रता की शर्तों के विवरण में उन्होंने बताया कि सम्बंधित युवा को उत्तर प्रदेश का नागरिक होना अनिवार्य है।  आवेदन कर्ता की आयु सीमा 15-35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन कर्ता द्वारा विगत 03 वर्षों में उपर्युक्त क्षेत्र में पहचान योग्य कार्य किया गया हो।

सरकारी नौकरी वाले न करें आवेदन

किसी सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति पुरस्कार के लिए पात्र नहीं है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर निर्धारित है। इच्छुक अन्य जानकारी के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, देवरिया विकास भवन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी ने हाथरस की बेटी को किया याद, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे नेता

Satyendra Kr Vishwakarma

मत्स्य पालन से प्रति हेक्टेयर 15 लाख कमा रहे देवरिया के किसान : डीएम जेपी सिंह ने गड़ेर में लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

होली के दिन दौरे पर रहे डीएम और एसपी : सेक्टर मजिस्ट्रेट मिले अनुपस्थित, एसडीएम से रिपोर्ट तलब

Swapnil Yadav

एटीएस ने रोहिंग्या ऑपरेशन चला 74 को दबोचा : योगी सरकार के शिकंजे का दिखा असर

Rajeev Singh

एक्शन : प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड और मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल की भाजपा से छुट्टी, जानें वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया दौरा : कंट्रोल रूम का लिया जायजा, पुलिस भर्ती परीक्षा में…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!