खबरेंदेवरिया

UP Cabinet Decision : हेतिमपुर को मिला नगर पंचायत का दर्जा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से हुआ मुमकिन, जानें कितने गांव होंगे शामिल

Deoria news : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) के प्रयासों से आखिरकार मंगलवार को उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद (UP Cabinet) ने हेतिमपुर को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। स्वयं कृषि मंत्री ने इसकी जानकारी दी। यह सूचना फैलते ही क्षेत्र के लोग खुशी मनाने लगे और पथरदेवा विधानसभा से अपने विधायक को इसके लिए बधाई दी।

सीएम का जताया आभार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोशल मीडिया पर कहा कि पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हेतिमपुर को कैबिनेट के निर्णय में नगर पंचायत में शामिल किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार। हेतिमपुर की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह निर्णय निश्चित तौर पर हेतिमपुर के विकास और जनता के कल्याण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

शासन को भेजा प्रस्ताव
एक समय पथरदेवा विधानसभा में एक भी नगर पंचायत नहीं थी। स्थानीय विधायक, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से पिछली भाजपा सरकार में पथरदेवा, तरकुलवा, हेतिमपुर, बरवां मीर छापर और बैतालपुर को नगर पंचायत बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

मांग तेज हुई

पिछले महीने हुई कैबिनेट बैठक में पथरदेवा, तरकुलवा तथा अब सदर विधानसभा क्षेत्र के बैतालपुर को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया। उसके बाद लोगों ने हेतिमपुर और बरवां मीरछापर को भी नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की मांग तेज कर दी। स्वयं कृषि मंत्री ने इस संबंध में सीएम योगी से भेंट की।

हलचल बढ़ी

इसके बाद मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में हेतिमपुर को भी नगर पंचायत का दर्जा मिल गया। इसकी घोषणा होने की जानकारी होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग जश्न मनाने लगे। साथ ही स्थानीय नेता मतदाताओं का समीकरण साधने में जुट गए हैं। क्योंकि नगर पंचायत बनने के बाद जल्द ही हेतिमपुर में चुनावी बिगुल बजेगा।


हेतिमपुर नगर पंचायत में शामिल हैं ये गांव
हेतिमपुर, भुजौली, डुमरी एकलास, मुंडेरा चंद, कोटवां, सहोदरपट्टी

Related posts

दुःखद : कुशीनगर के युवक की दुबई में हत्या, पाकिस्तान और बांग्लादेश के सहकर्मियों ने ली जान

Abhishek Kumar Rai

आरोग्य भारती ने लगाया फ्री हेल्थ कैंप : ग्रामीणों ने कराया मुफ्त इलाज, विशेषज्ञों ने लोगों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

Abhishek Kumar Rai

उर्वरक विक्रय केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी : तीन को नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में लगाए जाएंगे 3148860 पौधे : जिलाधिकारी ने विभागों का तय किया टारगेट, लोगों से भी की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

भाटपाररानी सीट : आजादी से अब तक नहीं खिल सका है कमल, दो दशक से उपाध्याय परिवार का कब्जा

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ की बैठक : दो अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी, मुख्य विकास अधिकारी ने गन्ना भुगतान के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!