खबरेंदेवरिया

Deoria news : प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिता के लिए होगा ट्रायल, जानें सभी तिथियां

Deoria news : जिला क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया है कि खेल निदेशालय, प्रदेश के चार स्थानों पर आयोजित की जाने वाली प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जिला एवं मण्डल स्तर पर विभिन्न खेलों में चयन के ट्रायल आयोजित होंगे। 

तैराकी एवं टेबल टेनिस महिला खेल के लिए जिला चयन ट्रायल 14 सितंबर को प्रातः 10 बजे से (केवल जनपद देवरिया के लिए), मंडलीय चयन ट्रायल 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे से तथा इस खेल का आयोजन 18 एवं 19 सितंबर को अयोध्या में होगा।

20 सितंबर को गोरखपुर में होगा

इसी प्रकार बास्केट बॉल एवं हैण्डबाल महिला खेल के लिए जिला चयन ट्रायल 12 सितंबर को प्रातः 10 बजे से, मंडलीय चयन ट्रायल 14 सितंबर को प्रातः 10 बजे से तथा इस खेल का आयोजन 18 एवं 20 सितंबर को गोरखपुर में होगा।

आगरा में होगा

कबड्डी एवं जिम्नास्टिक्स महिला खेल के लिए जिला चयन ट्रायल 14 सितंबर को प्रातः 10 बजे से, मंडलीय चयन ट्रायल 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे से तथा इस खेल का आयोजन 26 एवं 28 सितंबर को आगरा में होगा।

जौनपुर में होगा

खो-खो एवं बालीबॉल महिला खेल के लिए जिला चयन ट्रायल 22 सितंबर को प्रातः 10 बजे से (केवल जनपद देवरिया के लिए), मंडलीय चयन ट्रायल 24 सितंबर को प्रातः 10 बजे से (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज जनपद के लिए) तथा इस खेल का आयोजन 26 एवं 28 सितंबर को जौनपुर में होगा।

देवरिया के खिलाड़ी भाग लेंगे

जनपद के समस्त प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्या को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपने स्कूल या कॉलेज के बालिका खिलाड़ियों को इस चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए समय से भेजना सुनिश्चित करें। जनपदीय चयन में केवल देवरिया के खिलाड़ी भाग लेंगे। मण्डलीय चयन ट्रायल में चयनित महिला खिलाड़ी ही भाग लेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए आधार कार्ड या जन्म पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

Related posts

Deoria News : रेडक्रॉस सोसाइटी और नेहरू युवा केंद्र ने वितरित की सामग्री, खिले जरूरतमंदों के चेहरे

Abhishek Kumar Rai

भीषण गर्मी का कहर : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की ये अपील, अफसरों को दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : यूपी के करोड़ों छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते में मिलेगी रकम, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें सरकार का प्लान

Abhishek Kumar Rai

13 मई को मतगणना की तैयारी में जुटा देवरिया प्रशासन : डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का दौरा

Abhishek Kumar Rai

शहर में चिन्हित हुए 2500 से ज्यादा पोल : अब तक 570 बदले गए, डीएम ने व्यापारियों को दिया ये भरोसा

Satyendra Kr Vishwakarma

3 बार सीएम और 10 बार एमएलए रहे मुलायम सिंह यादव : मुख्यमंत्री योगी ने विधान सभा में दी श्रद्धांजलि, ऐसे किया याद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!