खबरेंदेवरिया

Teachers Day 2022 : सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार में छात्रों ने शिक्षकों को दिया धन्यवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Deoria news : शिक्षक दिवस (Teachers Day 2022) के अवसर पर देवरिया के सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार, माड़ीपुर में सोमवार को समारोह आयोजित किया गया। साथ ही स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों ने शिक्षकों को धन्यवाद दिया।

उत्साह देखा गया
विद्यालय में छात्र – छात्राओं ने अपनी – अपनी कक्षा में शिक्षकों से केक कटवाए। शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल में काफी उत्साह देखा गया। हिंदी के शिक्षक राम प्रकाश द्विवेदी ने बच्चों को गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि जीवन में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर है। शिक्षक बच्चों को सही मार्ग दिखाकर सशक्त समाज का निर्माण करता है।

बच्चों को बताई महत्ता
प्रधानाचार्य मुस्ताक अहमद, राघवेंद्र श्रीवास्तव, बालमुनी पांडे, आरएन सिंह, आरके सिंह, असगर अली, अमीन, असलम, योगेंद्र, एचएनटी, अंकित, अखिलेश तिवारी, अभयानंद, रबिता, नीतू, मकसूद, दिनेशवर, ज्ञानेंद्र, अभिषेक, उबैदुर्रहमान, कैलाश, अमरजीत, सतवंत, अनिल, योगेश आदि शिक्षकों, शिक्षिकाओं और परिचारक गण ने गुरु शिष्य के संबंधों का उल्लेख किया। सभी ने विद्यार्थियों को विद्वान और विदुषी भव का आशीर्वाद दिया।

समापन हुआ
छात्रों ने सभी श्रेष्ठजन को ध्यान से सुना और जीवन में उनका अनुसरण करने का संकल्प लिया। अंत में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन अमर रहे के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

श्रद्धांजलि दी
स्वर्गीय शिक्षक नेता पंचानन राय की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया डॉ विनोद कुमार राय ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संस्था के प्रधानाचार्य मुस्ताक अहमद उनके साथ रहे।

Related posts

Deoria News : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह बोले- सिर्फ भाजपा अपनी जिम्मेदारियों को समझती है

Sunil Kumar Rai

Deoria news : उसरा बाजार के इस प्लांट से 4 ब्लॉक को मिलेगा टेकहोम फूड, 300 समूहों ने की मदद, डीएम ने किया निरीक्षण

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बनेगा विशाल गौ-अभ्यारण्य : जिलाधिकारी ने अफसरों को दी जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : अवैध खनन में शामिल 6 ट्रैक्टर – ट्रॉली सीज, प्रशासन ने दी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai

प्राइवेट स्कूलों में रिजर्व 25 प्रतिशत सीटों पर अगले हफ्ते से आवेदन शुरू : जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी तिथियां

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 29 जनवरी को चलेगा मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान : हर स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा टीका

Rajeev Singh
error: Content is protected !!