खबरेंदेवरिया

तैयारी : देवरिया भाजपा किसान मोर्चा के एक साल पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम, जानें क्या होगा खास

-किसानों की आय दुगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार – विनय गौंड़

-किसानों के साथ है भाजपा सरकार- अन्तर्यामी सिंह

-एक साल बेमिसाल उत्सव मनाएगा किसान मोर्चा- पवन मिश्र

Deoria news : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की वर्तमान कार्यकारिणी के एक वर्ष पूरे होने पर 9 सितम्बर से 15 सितम्बर तक जनपद में आयोजित होने वाले एक साल बेमिसाल उत्सव कार्यक्रम के लिये किसान मोर्चा की जिला बैठक औरा-चौरी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

सरकार की योजनाओं को बताया है

इस अवसर पर बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री, रामकोला विधायक विनय गौंड़ ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा ने पिछले एक वर्ष में किसानों के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को बताया है। गांव – गांव चौपाल के माध्यम से सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कृषक भाइयों को पहुंचाया है।

अपनी पहचान बनाई है

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि जनपद देवरिया में किसान मोर्चा ने संगठन से दिये गए कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों के बीच अपनी पहचान बनाई है और किसानों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया है।

एक हफ्ते चलेगा कार्यक्रम

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा देवरिया वर्तमान कार्यकारिणी के एक वर्ष पूरे होने पर एक सप्ताह का एक साल बेमिसाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। जिसके लिये किसान मोर्चा जिला मंत्री रविन्द्र राय उर्फ कुंवर को जिला संयोजक बनाया गया है।

इन्हें बनाया गया संयोजक

उन्होंने कहा कि एक साल बेमिसाल उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये देवरिया विधानसभा में नागेन्द्र सिंह सैथवार, भाटपाररानी विधानसभा में हृदयालाल शर्मा, सलेमपुर विधानसभा में रजनीकांत सिंह, बरहज विधानसभा में काशीपति शुक्ल, रामपुर कारखाना विधानसभा में हरीश त्रिपाठी, पथरदेवा विधानसभा में प्रवीण तिवारी, रुद्रपुर विधानसभा में भगवान यादव को संयोजक बनाया गया है।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही, जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा, रणविजय सिंह सैथवार, रानू सिंह, रितेश शर्मा, सुबोध तिवारी, ज्ञानचन्द्र सिंह, मयंक उपाध्याय, राजन यादव के साथ मण्डल अध्यक्ष और मण्डल महामंत्री उपस्थित उपस्थित रहे।

मोदी@20 सेमिनार का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ कल, 5 सितम्बर को सायं 3 बजे से जिला पंचायत सभागार में मोदी@20 सेमिनार का आयोजन करेगा। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय मंत्री भाजपा हरीश द्विवेदी तथा वक्ता के रूप सुभाषचंद्र राव पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन व विजय प्रसाद संरक्षक उद्योग व्यापार मण्डल होंगे।

भाग लें लोग

यह जानकारी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक भाजपा नित्यानंद पाण्डेय (न्यू कालोनी) ने दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने जनपद के प्रबुद्ध लोगों से आग्रह किया है कि वे इस सेमिनार में भारी संख्या में भाग लें।

Related posts

सुझाव : आम के फल को बचाने के लिए इन कीटनाशक का करें इस्तेमाल, जानें पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

महिलाओं को सशक्त करेगा नारी शक्ति वंदन विधेयक : अलका सिंह

Shweta Sharma

देवरिया में गठित होंगे 10000 एफपीओ : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने हर गांव का तय किया टारगेट, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BREAKING : गोरखपुर रिंग रोड के किनारे बनेंगी नई कॉलोनी, बनेंगे कॉम्प्लेक्स और मॉल, जानें पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

धनतेरस पर 75000 चयनितों को मिला नियुक्ति पत्र : पीएम ने 10 लाख भर्ती के लिए रोजगार मेले का किया शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : सिविटेक स्टेडिया में मिल्क बूथ का हुआ शिलान्यास, 10 हजार से ज्यादा निवासियों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!