खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बैठक कर बनाई रणनीति, वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए चलेगा अभियान

Deoria news : देवरिया भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर हुयी। बैठक में मोर्चा के किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

जनहित के कार्य हो रहे

बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के उद्देश्य से कार्य करते हैं। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिये हम सरकार बनाते हैं। आज केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार अनुसूचित वर्ग के लिये अनेक योजनायें चला रही है।

लाभ मिल सके

जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ग के लोगों को सरकार की उन योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिये अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता काम करें। सभी विधानसभाओं में कम से कम दो स्थानों पर श्रम प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता मजदूरी कार्य से जुड़े अपने वर्ग के लोगों का फार्म भरें और उनका श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराएं। ताकि उन लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।

रजिस्ट्रेशन कैंप लगाएं

उन्होंने कहा कि इसके लिये सभी विधानसभाओं की बैठक एक-दो दिन में तय करके कर लें। बैठक में जिन स्थानों पर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाना है, उसको अवश्य तय कर जिला कार्यालय पर दे दें। उन शिविरों में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों को भी भेजा जायेगा। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चाध्यक्ष राजन सोनकर ने तथा संचालन महामंत्री रामप्यारे डॉक्टर ने किया।

ये रहे मौजूद

बैठक में रामअशीष प्रसाद मौर्य, अम्बिकेश पाण्डेय, हरेन्द्र प्रसाद, आदित्य पासवान, उमाशंकर सोनकर, रामसुधारे पासवान, अनिल प्रसाद, गोविन्द भाष्कर, सूरज वाल्मीकि, कृष्ण कान्त पासवान आदि रहे।

Related posts

यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की कार्ययोजना तैयार : मिशन मोड में योगी सरकार, जानें कैसे हासिल होगा लक्ष्य

Rajeev Singh

मरीजों और परिजनों को मिलेट्स की जानकारी दे रहा ये संस्थान : सालाना 10000 प्रतियां करेगा वितरित, जानें क्या है लक्ष्य

Rajeev Singh

देवरिया में 5 अधिकारियों पर कार्रवाई : सीडीओ ने मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

Laxmi Srivastava

देवरिया डीएम और सीडीओ की खास पहल : कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने किया शैक्षणिक टूर, दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

रोजगार सृजन योजना में देवरिया टॉप पर : सांसद ने निवेशकों को किया सम्मानित, एक जनपद एक उत्पाद और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Harindra Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में जनसुनवाई में अनुपस्थित 3 बीडीओ को नोटिस जारी, सीडीओ ने ऐसे की जांच

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!