खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में 3 बदमाशों और तस्करों की 66 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क, ताबड़तोड़ एक्शन से दहशत में जनपद के गैंगस्टर

Deoria news : देवरिया प्रशासन अपराधियों और माफिया की अवैध संपत्ति को लगातार कुर्क कर रहा है। शनिवार को भी पुलिस-प्रशासन (Deoria Police) ने जनपद के 3 कुख्यात बदमाशों के करीब 67 लाख की संपत्ति कुर्की की। प्रशासन की इस सख्ती से जिले के गैंगस्टर में दहशत मच गई है।

तरकुलवा का रहने वाला है

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सबसे पहले गैंगस्टर कमलेश्वर प्रताप सिंह उर्फ अप्पू के मकान को कुर्क किया। उसका जब्त किया गया मकान 33 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का है। संपत्ति कुर्क किए जाने से पहले मुनादी कराई गई। गैंगस्टर कमलेश्वर सिंह थाना तरकुलवा के मुंडेरा बाबू गांव का रहने वाला है।

इन अपराधों में संलिप्त है

देवरिया पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर कमलेश्वर प्रताप सिंह उर्फ अप्पू ने एक गैंग तैयार किया है। यह गैंग जनपद स्तर पर एक्टिव है। यह गिरोह पैसे के लिए लोगों के साथ मारपीट, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, फिरौती वसूलने और रंगदारी मांगने जैसे अपराधों में सक्रिय है।

15 मुकदमे दर्ज हैं

अप्पू का बनाया हुआ यह गैंग 10 साल से लगातार अपराध कर रहा है। कमलेश्वर सिंह के अपराधों को देखते हुए साल 2017 में तत्कालीन एसपी ने हिस्ट्रीशीट खोली थी और डीएम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन लिया था। अप्पू के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं।

पशु तस्करों की संपत्ति कुर्क

बीते दिन ही जनपद की थाना गौरीबाजार पुलिस (Gauri bazar Police) ने 2 पशु तस्करों योगेश यादव एवं शुभम दूबे के एक-एक मकान (कीमत करीब कुल 33 लाख 85 हजार रुपये) को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया। दोनों तस्कर लंबे वक्त से पशुओं की अवैध तस्करी में शामिल हैं। कुर्की से पहले मुनादी कराई गई।

Related posts

कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय : सीएम योगी बोले- पलायन कर रहे किसानों को हम फिर से खेती से जोड़े रहे

Sunil Kumar Rai

Deoria Master Plan 2031 : देवरिया महायोजना 2031 के आपत्ति निस्तारण की तिथियां बदलीं, अब 25 नवंबर को होगी सुनवाई

Rajeev Singh

देवरिया : घंटों गुल रही 100 घरों और 50 दुकानों की बिजली, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

यूपी : 23 मई से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, इस सेशन में बजट पेश करेगी योगी सरकार, विपक्षी दलों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

काशी की देव दीपावली को रौशन करेंगे गोरखपुर के ‘हवन दीप’: देशी गाय के गोबर से तैयार हो रहे प्रदूषण मुक्त दिये

Shweta Sharma

देवरिया में निवेश कुंभ का हुआ आयोजन : उद्यमी, युवा बने प्रदेश के विकास की नई गाथा के साक्षी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!