खबरेंदेवरिया

DEORIA : देवरिया के व्यवसायियों ने प्रशासन के समक्ष उठाए ये मुद्दे, डीएम ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में गुरुवार को व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।

योजना बनाकर होगा काम
व्यापारी नेताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों पर बिजली के तार लटकने का मुद्दा उठाया। सांसद प्रतिनिधि एवं व्यापारी नेता रविंद्र प्रताप मल्ल ने आगामी अक्टूबर माह में दशहरा, दिवाली सहित कई प्रमुख त्योहारों के दृष्टिगत अभियान चलाकर बिजली के लटकते तारों को ठीक करने की मांग की, जिस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

निजात मिल सकती है
कसया ढाला रेलवे क्रॉसिंग पर जाम का मुद्दा व्यापारियों ने प्रमुखता के साथ उठाया। उन्होंने कहा कि अंडरपास का निर्माण कर अथवा रेलवे के माल गोदाम को स्थानांतरित कर जाम की समस्या से निजात पाई जा सकती है।

बैंक नहीं जमा करते नगद
सलेमपुर के व्यापारी प्रतिनिधियों ने बाजार के मुख्य मार्ग की मरम्मत की मांग की। कुछ व्यापारियों ने शिकायत की कि कई बैंक 2 बजे के पश्चात नकद जमा नहीं करते हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया
मालवीय रोड की मरम्मत, परमार्थी पोखरे के निकट सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, ठेले रेहड़ी पटरी व्यापारियों को व्यापार के लिए स्थायी जगह उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठा। जिलाधिकारी ने समस्त बिंदुओं को ध्यान पूर्वक सुना एवं उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

ये रहे मौजूद
बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS), सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, उपायुक्त वाणिज्य कर पंकज लाल, इओ रोहित सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत रामसेवक राम, व्यापारी नेता शक्ति गुप्ता सहित विभिन्न व्यापारी नेता मौजूद थे।

Related posts

ग्राम पंचायतों को चुननी होगी अपनी प्राथमिकता : शासन ने तय किए 9 थीम, डीएम ने मांगा ड्राफ्ट

Sunil Kumar Rai

लड्डू खाने से बिगड़ी भाजपा पदाधिकारियों की तबियत : किसान मोर्चा की प्रेस वार्ता में खाए नामी मिष्ठान के लड्डू, खाद्य विभाग की टीम ने लिया सैंपल

Sunil Kumar Rai

National Teachers Award 2022 : यूपी के इकलौते विजेता देवरिया के शिक्षक खुर्शीद अहमद के लिए खास होगा 5 सितंबर, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार, पीएम मोदी संग करेंगे संवाद

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड, बरवांमीर छापर के प्रधान को नोटिस, बीडीओ पर भी गिरी गाज

Sunil Kumar Rai

Mangal Pandey Jayanti : देवरिया भाजपा ने मंगल पांडेय की जयंती पर किया याद, किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कही ये बात

Sunil Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सदन में की ये मांग : पूरी हुई तो बदल जाएगा पूर्वांचल के लोगों का स्तर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!