खबरेंखेल

National Sports Award 2021 : नीरज चोपड़ा और रवि कुमार समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, देखें लिस्ट

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021: 13 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाएंगे। भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने इसकी घोषणा कर दी है। बड़ी बात यह है कि टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) और श्रीजेश पी.आर. (हॉकी) सहित 12 खिलाड़ियों को इस बार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा।

राजधानी नई दिल्ली में 13 नवंबर को एक कार्यक्रम में इन सभी 12 खिलाड़ियों को या पुरस्कार वितरित किया जाएगा। थोड़ी देर पहले ही भारत सरकार की तरफ से इस बारे में जानकारी सार्वजनिक की गई है। बता दें कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं को सोमवार को ट्राफी सौंपी। क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल पुरस्कार समारोह का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। विजेता महामारी के कारण अपनी ट्राफी और प्रशस्ति पत्र नहीं ले पाए थे।

पिछले साल हुआ था ऑनलाइन

खेल मंत्रालय ने पिछले साल 29 अगस्त 2020 को 74 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए थे। इसमें पांच राजीव गांधी खेल रत्न (अब नाम बदल कर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न किया गया) और 27 अर्जुन पुरस्कार शामिल थे। सोमवार को समारोह में हिस्सा लेने वाले पुरस्कार विजेताओं में महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, स्टार पहलवान विनेश फोगाट और 2016 पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलु आदि शामिल थे। इन्हें प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। मगर इस साल कोरोना वायरस का असर कम है। इसलिए कार्यक्रम का आयोजन कर पुरस्कार दिए जाएंगे।

पहले आईएएस अफसर को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी और टोक्यो पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई (DM Suhas LY IAS) को अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। इसके लिए खेल कमेटी ने सिफारिश भेज दी है। वह देश के पहले आईएएस हैं, जिन्होंने पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर दुनिया में नाम रोशन किया है। साथ ही वह अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले देश के पहले आईएएस बनेंगे।

Related posts

रोटरी क्लब देवरिया ने इन बच्चों संग मनाई होली : जमकर हुई मस्ती, एडीएम वित्त ने दिया तोहफा

Abhishek Kumar Rai

भाजपा भारत के नागरिकों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र बिंदु बन चुकी है : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

विदेश में संकटग्रस्त यूपीवासियों को लाएंगे वापस : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी कुशीनगर एयरपोर्ट का करेंगे शुभारंभ : इस देश से आने वाली पहली फ्लाइट होगी लैंड

Sunil Kumar Rai

देवरिया में फैला झोलाछाप डॉक्टरों का जाल : रिपोर्ट में 650 से अधिक का खुलासा, डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबरः अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आज जारी होगी लिस्ट, इन छात्रों की मेरिट में हुआ बदलाव, जानें वजह

Shweta Sharma
error: Content is protected !!