खबरेंदेवरिया

सहूलियत : 3 सितंबर को देवरिया के इस ब्लॉक में बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम रहेंगे मौजूद, लाभार्थी साथ लाएं ये पेपर

-3 सितंबर को डीएम की अध्यक्षता में बरहज तहसील में आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस

-दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए होगा विशेष कैम्प का आयोजन

-दिव्यांगजनों को सहवर्ती उपकरण उपलब्ध कराने के लिए मौके पर होगा पहचान

Deoria News : देवरिया जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने  जनपद के समस्त दिव्यांगजनो को अवगत कराया है कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh) की अध्यक्षता में 03 सितंबर को तहसील बरहज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।

इसमें स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम कैम्प लगाकर दिव्यांगजनो का दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी (दिव्यांग पहचान पत्र) कार्ड मौके पर ही जारी करेगी।

साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के माध्यम से कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिनको तीन साल में कोई उपकरण प्राप्त न हुए हों, उनको उपकरण (ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन, लेप्रोसी किट आदि) उपलब्ध कराये जाने के लिए मौके पर ही पहचान किया जायेगा।       

दिव्यांगजन अपने साथ आधार कार्ड, दो फोटो, आय प्रमाण पत्र (प्रधान से निर्गत भी मान्य) एवं जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बना हो की छाया प्रति साथ में जरूर लाएं।

Related posts

National Sports Award 2021 : नीरज चोपड़ा और रवि कुमार समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

11 साल के मानव ने बढ़ाया देवरिया का मान : ताइक्वांडो में हासिल की ब्लैक बेल्ट की उपाधि

Abhishek Kumar Rai

सोहसा गांव में जुटे सैकड़ों किसान : गन्ना गोष्ठी में अधिकारियों ने बताए आय बढ़ाने के उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma

नगर निकाय चुनाव के दिन 4 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश : डीएम देवरिया ने की ये घोषणा

Rajeev Singh

Navratri 2022 : स्प्रिंग मीडोज में शुरू हुई पहली भव्य दुर्गा पूजा, निवासियों में उत्साह, बच्चों के बीच होगी प्रतियोगिता

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सीएचसी में सुविधाओं का लिया जायजा, मिली ये खामियां

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!