खबरेंदेवरिया

Deoria News : कृषि मंत्री ने शहर की सड़कों, चौराहों और नालों की सफाई का लिया जायजा, जिम्मेदारों को दी कार्रवाई की चेतावनी

-कृषि मंत्री ने जाना शहर के नालों और सड़कों की साफ-सफाई का हाल

-नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने सोमवार सुबह 7 बजे नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के साथ देवरिया शहर के नालों और सड़कों की साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। आज सुबह कृषि मंत्री का काफिला सबसे पहले कचहरी चौराहा पहुंचा। उसके बाद देवरिया बस स्टैंड पहुंचकर कृषि मंत्री ने साफ-सफाई की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया।

इन मार्गों पर लिया जायजा

कृषि मंत्री ने भटवलिया चौराहा, रुद्रपुर मोड़ होते हुये हरेकृष्ण द्वार रामनाथ देवरिया चौराहा पुलिस लाइन चौराहा, सिंचाई विभाग चौराहा, मारवाड़ी चौराहा, जलकल रोड, मोतीलाल रोड, कसया ढाला होते हुए भीखमपुर रोड, रागिनी मोड़, गायत्री मन्दिर रोड, सोमनाथ मंदिर रोड, पुरवां चौराहा, को-ऑपरेटिव चौराहा होते हुए रामलीला मैदान तथा हनुमान मन्दिर चौराहा पहुंच साफ-सफाई व्यवस्था को देखा और इसे और बेहतर करने के लिए ईओ नगर पालिका रोहित सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

रोजाना निरीक्षण हो

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी नियमित रूप से अपने काम को करें, यह सुनिश्चित किया जाए। सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को स्वच्छ परिवेश मिले और उसे जल जमाव की समस्या से न जूझना पड़े। इसके लिये शहर की सड़कों और नालों की साफ-सफाई रोजाना हो और पालिका के सक्षम अधिकारी रोज इसका निरीक्षण करें। इसमें किसी भी प्रकार की प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, एडवोकेट अमित कुमार दूबे उपास्थित थे।

बालाजी मन्दिर पहुंचे कृषि मंत्री

देवरिया नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था का हाल जानने निकले कृषि मंत्री निरीक्षण के दौरान बालाजी मन्दिर पहुंच दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात मंदिर के महन्त रामानुजाचार्य से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Related posts

DEORIA : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक खुर्शीद अहमद का शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने किया सम्मान, पदाधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

सोशल मीडिया और आईटी के जरिए भाजपा जीतेगी चुनाव : देवरिया पार्टी कार्यालय पर बना ये प्लान

Swapnil Yadav

यूपी : गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर काम करेगी योगी सरकार, 100 दिन में आवारा पशुओं से मिलेगी राहत, जानें कैसे

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया, गोरखपुर के एआरटीओ समेत 28 का तबादला, आशुतोष शुक्ला को मिली कमान, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

मिसाइल मैन की याद में रोटरी क्लब देवरिया ने लगाए पौधे : बच्चों को दी डॉ अब्दुल कलाम बनने की सीख

Sunil Kumar Rai

Viral Video प्रकरण में सहायक प्रशिक्षक अब्दुल अहद सस्पेंड : खेल निदेशक ने लिया एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!